WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार समारोह 7 जुलाई को, होगा दिनभर पूजा-अर्चना और भोग-प्रसाद वितरण

SHARE:

  • मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के समक्ष होगा विशेष पाठ, पूरा दिन रहेगा आध्यात्मिक माहौल
  • श्रद्धालुओं के लिए शाम को होगा भोग-प्रसाद वितरण, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण (बिड़ला) मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है और इसी क्रम में 7 जुलाई को मंदिर के जीर्णोद्धार का पहला वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा. एक वर्ष पूर्व इसी दिन गर्भगृह में श्री लक्ष्मीनारायण जी समेत मां काली, भगवान शंकर, हनुमान जी और गणेश जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से की गई थी. श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के संयोजक एवं पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने बताया कि इस पावन अवसर पर पूरे दिन मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा. मां काली के समक्ष दुर्गा सप्तशती पाठ, शिवलिंग के समक्ष रुद्राभिषेक, श्री लक्ष्मीनारायण जी के समक्ष श्री विष्णुसहस्त्रनाम, हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी हनुमत कोटि स्त्रोत और गणेश जी के समक्ष विशेष मंत्र एवं श्लोकों का पाठ किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : BIT सिंदरी में B.Tech प्रथम काउंसलिंग के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads

7 जुलाई को मंदिर में आध्यात्मिक माहौल, सभी प्रमुख देवी-देवताओं की पूजा का विशेष आयोजन

पूरे दिन चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के बाद शाम में श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद का वितरण किया जाएगा. मंदिर समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और सभी श्रद्धालुओं को इस विशेष आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. समारोह के सफल आयोजन हेतु हुई बैठक में अशोक गोयल, साकेत गौतम, असीम पाठक, मुन्ना सिंह, विनोद पांडेय, अजय तिवारी, राकेश ओझा समेत कई सदस्य उपस्थित रहे. यह आयोजन श्रद्धा और सेवा के साथ मंदिर विकास की दिशा में एक प्रेरणास्रोत साबित होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर