WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : रेलवे पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी को लेकर ऑटो चालकों ने की हड़ताल, टाटानगर आये Drm से मिले विधायक संजीव सरदार

SHARE:

विधायक संजीव सरदार ने डीआरएम के साथ की बैठक, मिला आश्वासन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर स्थित टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड पर पार्किंग शुल्क में अचानक हुई वृद्धि को लेकर ऑटो चालक और मालिक परेशान हैं. पहले ₹18 शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह बढ़कर ₹36 कर दिया गया है, जो ऑटो चालकों के लिए अत्यधिक बोझ बन गया है. इस पर ऑटो चालकों ने पोटका विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की और अपनी चिंता व्यक्त की थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

ऑटो मालिकों और चालकों ने विधायक से आग्रह किया कि यह शुल्क बहुत ज्यादा है और इसे तत्काल घटाया जाए. विधायक ने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने टाटानगर स्टेशन में डीआरएम तरुण हुरिया, एरिया मैनेजर अभिषेक सिंघल और अन्य रेलवे अधिकारियों से इस मामले को लेकर बातचीत की. डीआरएम तरुण हुरिया ने इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेंगे, ताकि ऑटो चालकों पर बोझ न पड़े. विधायक ने अधिकारियों से यह भी कहा कि उन्हें टेम्पू चालकों के पार्किंग समेत अन्य जरूरतों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए.

इधर, इससे पूर्व शनिवार दिन को स्टेशन पार्किंग के चालक हड़ताल पर रहें. जानकारी के अनुसार मेसर्स इन ऑन के ठेकेदार राजीव राम ने ऑनलइन टेंडर लिया है. शनिवार देर शाम से पार्किंग की व्यवस्था भी इनके पास आ गई है. ऐसे में पहले दिन ही ऑटो चालकों की हड़ताल हो गई. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 40 रूपये एमएसटी के तहत चालकों को एक माह का 12 सौ रूपये भुगतान करना होगा. वहीं इसके अलावा 36 रूपये प्रति ट्रिप लगेंगे, ऐसे में एम एस टी की प्रक्रिया ऑटो चालकों के लिए फायदेमंद है. वहीं ड्राप लाइन पर 10 मिनट के लिए किसी भी वाहन मालिक को नहीं देने होंगे.

दूसरी ओर टाटानगर आये डीआरएम ने रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का जायजा भी लिया. इसके बाद वह इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ सलगाझूड़ी गए. जहां ट्रैक पर पानी जमा होने के मामले में उन्हें दिशा निर्देश जारी किये. करनडीह रेलवे अंडर ओवरब्रिज के निर्माण में जल्द तेजी लाएं

परसुडीह रेलवे अंडर ओवरब्रिज निर्माण हेतु जल्द डीपीआर तैयार करे संजीव सरदार

इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने परसुडीह रेलवे अंडर ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर डीआरएम से जल्दी डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर जनता को ओवरब्रिज सौंपने की बात कही. विधायक ने यह भी कहा कि यह परियोजना लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि आम जनता को यातायात में सुविधा मिल सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर