Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में महिला का पर्स चोरी, हंगामा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने फिर से धत्ता बताते हुए एक महिला का पर्स उड़ा डाला. हताश-परेशान महिला ने सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों को जमकर खरी- खोटी सुनाई. महिला का नाम लक्ष्मी है और वह कदमा की रहने वाली है. अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है.

महिला ने बताया कि अपने बेटे के बेड के पास पर्स रखकर वह शौच के लिए गई थी. वापस लौटने पर देखा कि उसका झोला ही गायब है, जिसमें दो पर्स थे. पर्स में क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और पांच- छह हजार रुपए नगद थे. महिला ने बताया कि इसकी शिकायत करने पर होमगार्ड वाले सहयोग करने के बजाय उल्टा उसी को दोषी ठहरा रहे हैं. मामला चाहे जो हो एमजीएम अस्पताल की बदहाली और लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर