Breaking News
Jamshedpur Police : गोलमुरी, सोनारी समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों का योगदान, राजन आजादनगर आये, परसुडीह से अविनाश गए साइबर थाना, देखें-List Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सर्किट हॉउस में स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया, बारीडीह की रहने वाली है घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना में स्कूटी सवार युवती को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान बेबी ठाकुर के रूप में हुई है, जो बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक के पास रहती है।

जानकारी के मुताबिक वह सोनारी स्थित आशियाना गार्डन में भारत मेट सर्विस का अपना काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान बिष्टुपुर सर्किट हाउस के गोलचक्कर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत युवती को उठाकर TMH पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए शनिवार को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने वाला वाहन घटना स्थल से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस वाहन की पहचान में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिसके कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि यहां पर स्पीड ब्रेकर और पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर