Jamshedpur : प्रयत्न संस्था का 8वां रक्तदान शिविर 21 सितंबर को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  

प्रयत्न संस्था की ओर से आगामी 21 सितम्बर को ब्लड बैंक धतकीडीह में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि ये संस्था के द्वारा यह 8वीं बार रक्तदान आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है.

रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक की जा रही है. संस्था के सभी सदस्यों ने ये मिलकर संकल्प लिया कि शिविर को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बार शिविर में सैकड़ो की संख्या में रक्तदाता हिस्सा लेंगे। संस्था के द्वारा युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा सके.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें