Jamshedpur Cgpc : सोनारी गुरद्वारा में राजू को छोड़कर पहुंची सीजीपीसी, हल्के विरोध के बीच यह हुआ फैसला

SHARE:

बलबीर के साथ गुरदयाल ने भी कर दी प्रधान पद की दावेदारी, दो भाईयों के विवाद को सुलझाने के बगैर पहेली बना गए सिखों के प्रधान भगवान

बयान दिया – प्रधान पद का चुनाव एक माह के अंदर कर लिया जाएगा, ट्रस्ट को मिल गई आधी चाबियां

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुद्वारा संगत की जनरल बॉडी की बैठक कैंपस हाल में रविवार को संपन्न हुई.

यहां सीजीपीसी बनाम विरोधी गुट का विवाद देखने को मिला. सीजीपीसी के वरीय नेता सुखविंदर सिंह राजू के बगैर प्रधान ने दस्तक दी और अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जहां हल्के विरोध के बीच कई फैसले लिए गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं सोनारी गुरुद्वारा के ट्रस्टी डॉक्टर हरप्रीत सिंह, मनमोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, बलविंदर सिंह धंजल की देखरेख में इस बैठक में सर्वप्रथम संगत से किसी एक नाम से सहमति बनाने का अनुरोध किया गया.

वहां के विरोधी गुट ने इसका विरोध किया, वैसे राजू का नहीं आना भी चर्चा का विषय बना रहा. परंतु एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी. आखिरकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक महीने के अंदर-अंदर गुरुद्वारा कमेटी के नए प्रधान का चुनाव संपन्न करवा लिया जाएगा.

नए प्रधान पद के उम्मीदवारों के नाम मांगे गए, जिसमें सरदार अमरजीत सिंह सेमी, सरदार बलबीर सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, सरदार हरजीत सिंह विरदी, मंजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, महेंद्र सिंह भूई आदि के नाम सामने आए. इन नामों में गुरदयाल सिंह का नाम बहुत पुराना है, वह कई बार प्रधान रह चुके हैं. भले ही वह बलबीर के समर्थन में नाम वापस ले लें, लेकिन उनके सामने दावेदारी करके उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह मुख्य राजनीतिक मोहरा हैं. बलबीर सिंह और उनके छोटे भाई तारा सिंह को एकजुट करना भी सीजीपीसी के लिए चुनौती होगा.

खैर बैठक में तय हो गया की यही 7 उम्मीदवार चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे. अब कोई नया नाम नहीं जोड़ा जाएगा. परंतु इन सातों उम्मीदवारों की धार्मिक स्कूटनी की जाएगी. जिसमें पास किए गए उम्मीदवार ही प्रधान पद के उम्मीदवार माने जाएंगे. इसमें धार्मिक स्क्रूटनी कौन करेगा यह भी आने वाला वक्त बताएगा.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने ट्रस्टियों को अनुरोध किया कि वह एक महीने के अंदर जल्द से जल्द चुनाव करने की प्रक्रिया पूरी कर लें. ट्रस्टियों ने कहा सेंट्रल कमेटी की देखरेख में चुनाव करवाया जाए. ट्रस्टी इसमें हर प्रकार का सहयोग करेंगे. बैठक में यह भी तय हुआ कि जब तक नए प्रधान का चुनाव नहीं हो जाता है. तब तक सोनारी गुरुद्वारा के ट्रस्टी गुरुद्वारा के रोजाना के कार्य देखेंगे.

बैठक खत्म होने के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा ट्रस्टी डॉक्टर हरप्रीत सिंह, मनमोहन सिंह, त्रिलोक सिंह, बलविंदर सिंह धंजल को कार्यालय की सारी चाबियां सौंप दी गई.

तय हुआ कि नया प्रधान चुने जाने के बाद नए प्रधान को सारी चाबियां सौप दी जाएगी. बैठक में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, परविंदर सिंह सोहल आदि शामिल हुए. मालूम हो कि पिछले दिनों गुरप्रीत सिंह ने प्रधान भगवान सिंह के डबल हस्ताक्षर का विरोध किया था और राजू ने उनपर हाथ उठाने की कोशिश की थी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें