WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति जुगसलाई ने छठ पर्व को लेकर घाट में सफाई कार्य किया तेज, यह होंगे व्रत धारियों के लिए विशेष प्रबंध, 27 को होगा उदघाटन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति जुगसलाई के द्वारा छठ व्रत धारीयों के सुविधा के लिए छठ घाट साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है. दुर्गापूजा के विसर्जन के दिन से ही साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है. युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य चल रहा है. सबसे बड़ी परेशानी और चुनौती सभी जगह से आकर छठ घाट पर मिलने वाले नाले से होती है, क्योंकि नाले का कचरा नदी में फैल जाता है.

उसके साथ ही प्लास्टिक एवं और कपड़े व गंदगी फैल जाते हैं जिसको साफ करने में ही बहुत परेशानी होती है और नाले की भी कटाई लगभग 1 किलोमीटर दूर तक करके नाले को दूसरे तरफ घुमाया जाता है. इस बार भी नदी तट पर प्रकाश हेतु 25 बिजली के टावर लगाए जाएंगे एवं 24 की संख्या में चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे. अस्थाई शौचालय की व्यवस्था रहेगी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वर्त्तधारियों के आने वाले पूरे रास्तों पर कालीन बिछाया जाएगा एवं सुबह वर्तधारियों के लिए सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से हलवा, चना, चाय, बिस्कुट, पकौड़ी नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी. पूरे छठ घाट समेत रास्तो पर विद्युत् सज्जा फूल के तोरण द्वार एवम छठ घाट की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी. व्रतधारियों की सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा बात करके एंबुलेंस डॉक्टर के टीम एवं सभी कार्यकर्ता हर समय तत्पर रहेंगे.

दूध, गंगाजल, आम के दातुन अगरबती की निशुल्क व्यवस्था भी की जा रही है. छठ घाट का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो एवं समाजसेवीं आस्तिक महतो समेत समाजसेवियों के द्वारा 27 अक्टूबर को संध्या 3:00 बजे किया जाएगा, जो बुजुर्ग चलने मे असमर्थ होंगे उनको समिति के द्वारा लाने ले जाने की वयवस्था भी की जायेगी.

समिति के सदस्य संरक्षक विजय सिंह पप्पू, अध्यक्ष वीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, विजन सिंह, संतोष दुबे, जयंत सिंह डब्बू, मनोज शर्मा, राजीव सिन्हा, संजय सिंह, विमल शर्मा, श्याम गुप्ता,गिरधारी शर्मा जी, विशाल, रवि, छोटू सहित कार्यकर्ता लगे है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर