Tatanagar Station : डायरेक्टर के गले में शॉल, रेलवे स्टेशन पर सिख समाज का प्रदर्शन बना हास्यपद, विपक्ष उड़ा रहा धज्जियां

SHARE:

ये भी उठाया मुद्दा – वीआईपी पार्किंग के नाम पर इन एवं आउट गेट में ताले लगाए जाने का भी विरोध

लेकिन वी आई पी पार्किंग किसकी- टेंडर देखकर समझ लें प्रदर्शनकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रेलवे बोर्ड द्वारा 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक 3 महीना के लिए कुहासा का बहाना बनाकर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किए जाने का सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने जोरदार प्रदर्शन एवं विरोध किया. साथ ही रेलवे स्टेशन के स्टेशन निदेशक सुनील कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर रेलवे बोर्ड के इस निर्णय का कड़ा विरोध किया. इस विरोध में डायरेक्टर के गले में एक शॉल दिख रहा है, जो इस प्रदर्शन को हास्यपद साबित कर रहा है. विपक्ष इसकी कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है.

खैर, चेयरमैन सिंह के द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया की रेल प्रशासन एक सप्ताह के अंदर अंदर तत्काल प्रभाव से इस निर्णय को रद्द करे. अगर ऐसा ना हुआ तो सिख समुदाय के लोग टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन रेल चक्का जाम करने का काम करेंगे. इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी रेल विभाग की होगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ज्ञापन की एक-एक प्रतिलिपि रेल मंत्री भारत सरकार, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक चक्रधरपुर, क्षेत्रीय प्रबंधक समीर गौरव को भी दी गई है. ज्ञापन देने के तत्काल बाद में स्टेशन निदेशक कार्यालय के बाहर भारी संख्या में उपस्थित सिख समुदाय के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया एवं रेलवे विभाग हाय हाय के नारे लगाए गए.

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, बलदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, मलकीत सिंह, जगजीत सिंह गांधी, अवतार सिंह सोखी, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह मथारू, महेंद्र पाल सिंह, जरनैल सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह, गुरदीप सिंह काके, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरजीत सिंह लाडी, गुरजिंदर सिंह पिंटू, हरकिशन सिंह, विक्की सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, बलविंदर कौर, दलबीर कौर आदि कई लोग शामिल थे.

दूसरी और जलियांवाला बाघ एक्सप्रेस को बंद करने के विरोध में आए भारी संख्या में लोग उस समय और उत्तेजित हो गए. जब इन सभी को स्टेशन मेंन रोड में अपनी गाड़ियों को खड़ा करना पड़ा, क्योंकि टाटानगर रेलवे स्टेशन प्रशासन द्वारा इन गेट एवं आउट गेट में वीआईपी पार्किंग के नाम पर ताले लगा दिए गए थे.

सिख समुदाय के लोगों को यह अच्छा ना लगा तो उन्होंने इसका भारी विरोध करना शुरू कर दिया. उनके विरोध के बीच अन्य संप्रदाय के लोग भी शामिल हो गए. इसके बाद स्टेशन निदेशक के कार्यालय के बाहर रेलवे के इस निर्णय का भारी विरोध किया गया और रेलवे प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए गए. इन और आउट गेट के तालों को तत्काल खोलने की मांग की जाने लगी, तो स्टेशन निदेशक सुनील कुमार ने उच्च अधिकारियों से बात कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. स्टेशन निदेशक ने जलियांवाला बाग से संबंधित दिए गए ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचने का आश्वासन दिया.

मालूम हो कि हर साल जालियांवाला बाग ट्रेन रद्द होती है और शैलेन्द्र सिंह इसका विरोध करने का दावा करते हैं. नतीजा अब तक सिफर रहा है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें