Jamshedpur : आस्था के महापर्व छठ पर 1001 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, डाला, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण होगा: नीतीश कुशवाहा, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान स्थित गौरी भवन हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने की।

नीतीश कुशवाहा ने बताया कि आगामी छठ महापर्व के पावन अवसर पर, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 1001 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, डाला, फल एवं पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर (रविवार) सुबह 11:00 बजे, कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान, जमशेदपुर में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि “छठ पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और लोकपरंपरा का प्रतीक है। भाजपा युवा मोर्चा समाजसेवा की भावना के साथ इस आयोजन को हर वर्ष सफलतापूर्वक करता आया है। व्रतधारियों की सुविधा और सम्मान के लिए यह हमारी सामूहिक सेवा का एक संकल्प है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, बागबेड़ा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री मनोज सिंह, सुरेश प्रसाद, धर्म सिंह वालिया, अशोक मिश्रा, विकास यादव, दिवाकर कुमार, मुन्ना पवन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से व्रतधारियों के कल्याण और सफल आयोजन की मंगलकामना की।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें