WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Kalpna Soren : घाटशिला उप चुनाव में झामुमो की स्टार प्रचारक ने दिखाई संवेदना, जनता को किया जागरूक, केंद्र सरकार को ललकारा और क्या कहा अंदर पढ़ें…, देखें-Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक एवं गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह स्थित आँचलिक मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झामुमो को मुकाम पर पहुंचाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेन संघर्ष, परिश्रम एवं त्याग का प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि यह भी इत्तेफाक ही रहा कि गुरु – शिष्य दोनों ने कुछ ही दिनों के अंतराल में अंतिम सांस ली.  कल्पना सोरेन ने कहा कि विधायक बनने से पहले रामदास दादा अपने गाँव के माझी बाबा थे. उन्होंने माझी बाबा रहते आदिवासी संस्कृति – परम्परा की रक्षा करना सिखाया.

झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि घाटशिला का समुचित विकास रामदास दादा का सपना था जिसे सोमेश पूरा करेंगे. मंत्री के छोटे से कार्यकाल में रामदास दादा ने घाटशिला में पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सीएम एक्सीलेंस स्कूल के परिकल्पना को साकार करने में उन्होंने ईमानदारी से कदम उठाया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कल्पना ने कहा कि झारखंड के विकास का रोड मैप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है. केंद्र में कोई कितना भी ताकतवर क्यों ना हो, झारखंड कि जनता के आशीर्वाद से हेमंत सोरेन एवं झामुमो हमेशा मजबूत रहेंगे. उन्होंने कहा कि माइंया सम्मान योजना ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन लाया है.

कल्पना ने सभा में आये समर्थकों में उत्साह भरते हुए कहा कि 11 तारीख को सीरियल नंबर 2 पर बटन खुद भी दबाइये और अपने पड़ोसियों को भी प्रेरित कीजिये. चाहे उस दिन खूब ठंडा पड़े, बारिश हो या धुप. बूथ तक आने -जाने कि व्यवस्था हो या नहीं, तीर -धनुष छाप पर बटन दबाकर सोमेश को भारी मतों से जीताकर विजयी होने का आशीर्वाद दें.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं रामदास दादा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. अंत में कल्पना ने अपने अंदाज में नमस्कार- जोहार- आदाब के साथ भाषण समाप्त किया .सभा को मंत्री दीपक बिरुआ, सुदीव्य कुमार सोनू, सांसद बिजय हांसदा, महुआ माजी, सरफराज अहमद, सत्यनारायण भोक्ता सहित कई अन्य झामुमो नेताओं ने सम्बोधित किया. सभा का संचालन चुनाव समिति के संयोजक लक्ष्मण टुडू ने किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर