WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa : कोमल निमा सोरेन पश्चिम सिंहभूम नगर निकाय की अध्यक्ष नियुक्त, एनसीपी पार्टी को मजबूती देने की मिली जिम्मेदारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

एनसीपी पार्टी द्वारा चाईबासा परिसदन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी झारखंड उड़ीसा बिहार (नगर निकाय) डॉ पवन पांडेय ने संबोधित किया। डॉ पवन पांडेय ने कहा कि एनसीपी पार्टी आगामी झारखंड राज्य में होने वाले 49 निकाय चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में हम आज पश्चिम सिंहभूम के दौरे पर हमलोग आए हैं। पश्चिम सिंहभूम में खासकर चाईबासा नगर परिषद चक्रधरपुर परिषद में एनसीपी पार्टी चाईबासा विधानसभा क्षेत्र कि पूर्व प्रत्याशी कोमल निमा सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से कोमल निमा सोरेन को पश्चिम सिंहभूम (नगर निकाय) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कोमल निमा सोरेन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह प्रत्येक वार्ड में मजबूत संगठनात्मक संरचना को खड़ा करेगी। तथा पार्टी को प्रत्येक बूथ पर एक बूथ 20 यूथ जिसमें 5 महिलाओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर पर कमेटी को मजबूत करेंगी। क्योंकि किसी भी चुनाव को बिना मजबूत बूथ कमेटी के जीता नहीं जा सकता है और उससे भी बड़ी बात यह है कि निचले स्तर तक अपने संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बूथ कमेटी का होना बिल्कुल अनिवार्य है।

इससे क्षेत्र में और पार्टी के भीतर महिलाओं को संगठन में प्राथमिकता मिलेगी। पार्टी जल्द ही पश्चिम सिंहभूम में खासकर चाईबासा क्षेत्र के ज्वलंत समस्याओं जैसे बड़े वाहनों के नो एंट्री को और इंडस्ट्रियल प्रदूषण जैसे वायू प्रदूषण और जल प्रदूषण से होने वाले खतरों एवं स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में पश्चिमी सिंहभूम प्रभारी विल्सन कुल्लू, विवेक पासवान, अजय गोप,कनक सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर