Breaking News
Tata Steel : टाटा वर्कर्स यूनियन की बैठक में ग्रेड रिवीजन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, कहीं अध्यक्ष की प्रशंसा तो कहीं नुकसान को लेकर उठे सवाल Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के सदस्य बाहरी प्रशिक्षण कैम्प में शामिल होने विशाखापट्टनम रवाना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम के 16 सदस्य शुक्रवार को बाहरी प्रशिक्षण कैंप में शामिल होने के लिए विशाखापट्टनम रवाना हुए। यह कैम्प दक्षिण पूर्व रेलवे के नागरिक सुरक्षा कर्मियों के बीच टीम भावना को मजबूत करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आपसी अनुभवों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि यह आउटडोर प्रशिक्षण कैम्प ईस्ट कोस्ट रेलवे, विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया है, जो 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलेगा। कैम्प के दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सत्र, प्रयोगशाला अभ्यास, प्रतियोगिताएं और एक दिवसीय अध्ययन भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही 6 दिसंबर को सिविल डिफेंस राइजिंग डे (उगता दिवस) भी मनाया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

टाटानगर सिविल डिफेंस से चयनित कुल 16 सदस्य इंस्पेक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में कैंप में भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण में रांची, आद्रा, बोकारो, संतरागाछी, हावड़ा, खड़गपुर और विशाखापट्टनम सहित विभिन्न मंडलों से कुल 130 जवान शामिल होंगे। विभिन्न विषयों के प्रमुख प्रशिक्षक की जिम्मेदारी भी इंस्पेक्टर संतोष कुमार निभाएंगे।

जवानों की यात्रा सुविधा हेतु खड़गपुर से अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है, जो ट्रेन संख्या 012663 हावड़ा–तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस में अटैच होकर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह बाहरी प्रशिक्षण कार्यक्रम रेलवे सिविल डिफेंस की दक्षता और आपदा प्रबंधन क्षमता को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर