Jamshedpur : साकची गुरु नानक स्कूल सचिव अजायब सिंह को पत्नी शोक, 29 को होगी अंतिम अरदास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

गुरु नानक स्कूल साकची के सचिव सरदार अजायब सिंह बरियार को पत्नी शोक हुआ है। उनकी 75 वर्षीय धर्मपत्नी बीवी सविंदर कौर का बुधवार की भोर में निधन हो गया। बुधवार को ही स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

घटना की जानकारी पाकर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन सरदुल सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, साकची के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, चेयरमैन सतनाम सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह घुम्मन, पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, पूर्व प्रधान जगीर सिंह सरली, प्रधान तारा सिंह, प्रधान दलबीर सिंह, प्रधान रविंद्र सिंह, प्रधान एवं राष्ट्रीय सिख सभा के संयोजक कुलविंदर सिंह, टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट परविंदर सिंह सोहल, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व सचिव संतोख सिंह, पत्रकार नानक सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के अध्यक्ष सतबीर सिंह गोल्डू, महासचिव हरविंदर सिंह, कमलजीत कौर, सुखदीप कौर, दलबीर कौर परमजीत सिंह गिल उनके साकची स्थित आवास पहुंचे, पार्थिव शरीर पर फूल माला एवं शॉल ओढ़ाया तथा अपनी संवेदना जाहिर की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरदार अजायब सिंह बरियार ने बताया कि उनके निमित अखंड पाठ 27 सितंबर बुधवार को रखा जाएगा और 29 सितम्बर को भोग डाला जाएगा। 29 सितंबर शुक्रवार को दिन साढ़े बारह बजे होने वाली अंतिम अरदास में शामिल होने की अपील प्रधान निशान सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, सुरजीत सिंह छिते, सन्नी सिंह ने अपील की है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें