Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्राध्यापक संजीव कुमार का विद्यार्थियों ने किया स्वागत

SHARE:

कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट में सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने एवं लीगल सेल का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त होने पर हुआ सम्मान

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्राध्यापक संजीव कुमार बिरुली के कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने तथा कोल्हान विश्वविद्यालय लीगल सेल के को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर कॉलेज के को-ऑपरेटिव हॉस्टल के छात्र-छात्राओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर छात्रों ने झारखण्डी पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप सम्मान समारोह आयोजित कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में एलएल.बी. (LL.B.) के दोनों सत्रों के छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और गरिमामय बन गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सम्मान समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर बीरउली ने कहा कि यह दायित्व केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विधि शिक्षा, छात्रों के अधिकारों तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, अध्ययनशीलता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधि भीमसेन मुर्मू, लक्ष्मण बनरा सहित अन्य छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रोफेसर बीरउली को बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की विधिक व्यवस्था तथा छात्र हितों को और अधिक सशक्त दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने शिक्षक के प्रति सम्मान और विश्वास प्रकट किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर