Jamshedpur : परसुडीह में विवेकानंद मिलन संघ के संगीत कार्यक्रम में गायिका अंकिता भट्टाचार्य प्रस्तुति देने पहुंची, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह स्थित प्रसिद्ध सामाजिक संस्था विवेकानंद मिलन संघ द्वारा आज क्लब भवन में भारत की सुप्रसिद्ध गायिका अंकिता भट्टाचार्य द्वारा भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन कर,शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी.

यह कार्यक्रम आज विवेकानंद क्लब परिसर में आयोजित किया गया. शहर आगमन पर सुप्रसिद्ध गायिका अंकिता भट्टाचार्य ने अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया कि विवेकानंद मिलन संघ द्वारा गरीब जरूरतमंद बच्चों के लिए जो कार्य किया जा रहा है, खासकर उन्हें इस कार्य में आमंत्रित किया गया है जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है. उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वह इस कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित होकर विवेकानंद मिलन संघ का मनोबल बढ़ाने का कार्य करें.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दूसरी तरफ विवेकानंद मिलन संघ के पदाधिकारी राजेश रॉय ने बताया कि इस संगीत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्लब पुस्तकालय के विकास के साथ-साथ आर्थिक रूप से वंचित छात्रों को सहयोग प्रदान करना है. उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दी.

संघ की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किया गया है, ताकि दर्शक निश्चिंत होकर संगीत संध्या का आनंद ले सकें. विवेकानंद मिलन संघ ने शहर के सभी संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस स्मरणीय संगीत संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. इस अवसर पर विवेकानंद मिलन संघ के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें