Jamshedpur Bjp : नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर साझा की खुशियां, अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा- पार्टी में नए युग की शुरुआत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर देशभर के साथ लौहनगरी जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लड्डू वितरण कर आम जनों के साथ खुशियां साझा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनका पदभार पार्टी में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और 45 वर्षीय युवा नेतृत्व को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना आने वाले वर्षों में भाजपा के सिद्धांतों, विचारों और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन की कार्यकुशलता, संगठनात्मक दक्षता, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने कहा कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता का राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचना संगठन के आंतरिक लोकतंत्र की जीत है। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश और नई उमंग का संचार हुआ है, जिससे हमारा राष्ट्रसेवा, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

लड्डू वितरण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, डॉ राजीव, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, संजीत चौरसिया, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, मंजीत सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित मिश्रा, रितेश झा, रंजीत सिंह, चितरंजन वर्मा, राकेश सिंह, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, लकी सिंह राजपूत, रामप्रसाद जायसवाल, सुशील पांडेय, कंचन दत्ता, रॉकी सिंह, काजू सांडिल, एस कार्तिक, राजा सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें