WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस, दिनेश कुमार ने किया ध्वजारोहण

SHARE:

गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है : दिनेश कुमार

विद्यालय की शिक्षिका को 25 वर्ष की लंबी सेवा के लिए विद्यालय गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में हर्षौल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया. अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा की गणतन्त्र दिवस का पावन पर्व हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा और दिशा का अवलोकन करने का अवसर होता है.

आज के दिन हमें संविधान के निर्माता और देश के लिए लड़ने और बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का भी अवसर होता है. विद्यालय में बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के वीर गाथा से भी अवगत कराना चाहिए. विद्यालय की शिक्षिका अनुसुइया कुमारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनको आज विद्यालय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और संरक्षक खेमलाल चौधरी के द्वारा बुके, शॉल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया. कार्यक्रम में हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को संरक्षक खेमलाल चौधरी ने भी संबोधित किया और विद्यालय की प्रगति पर हर्ष जताया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण महासचिव परमानंद कौशल ने दिया. कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन लुबना नूर खान ने दिया.

कार्यक्रम में शिक्षकों में हीरादास मानिकपुरी, रेखा कुमारी, त्रिलोचन कौर, सीमा, अर्चना सिंह, कौशिक दत्ता, ऋचा मिश्रा, सुमन सिंह, तारकेश्वरी देवी, अनुष्का सिंह, अन्नपूर्णा प्रधान, रीता शर्मा, प्रीति शर्मा, कुमकुम सिंह, अंजली शर्मा, चंचल कुमारी, कविता साहू, रवीना ठाकुर, उपाध्यक्ष में सालिक दास देवांगन, जैसप लाल देवांगन, मोहन कुमार, बीरेंद्र कुमार, रेमन कुमार, सुकृत दास मानिकपुरी, त्रिवेणी कुमार, अजय साहू, हेमंत साहू, पुष्पेंद्र कुमार, संदीप साहू, चंदनदास मानिकपुरी, मोहन देवांगन, सतेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार आदि कभी संख्या में समिति के सदस्यगण अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर