WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कीताडीह  ग्वालापट्टी में नशे में युवक ने चाकू से अपना गला काटा, एमजीएम में इलाजरत, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। नशे में धुत एक युवक ने परिजनों द्वारा हंगामा करने से मना करने पर चाकू से अपना ही गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में ठेकाकर्मी के रूप में कार्य करता है। अमित के भाई श्याम ने बताया कि अमित को अक्सर नशे की लत है और वह आए दिन शराब के नशे में घर आकर हंगामा करता है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शुक्रवार रात भी अमित नशे में घर पहुंचा और घर में हंगामा करने लगा। जब श्याम ने उसे शांत रहने को कहा तो अमित ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद श्याम ने बागबेड़ा थाना में घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस अमित के घर पहुंची, लेकिन तब तक वह घर से फरार हो चुका था। पुलिसकर्मियों ने परिजनों से कहा कि जब अमित घर वापस आए तो इसकी सूचना फिर से दें।

कुछ देर बाद अमित वापस घर लौटा, जिसके बाद श्याम ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। इसी बीच अचानक अमित ने अपने पास रखे चाकू से अपना ही गला काट लिया।

परिजनों ने तत्काल उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर