Bokaro : बंद खदान क्षेत्र से अवैध रूप से भंडारित लगभग 16,000 घनफीट बालू जब्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के निर्देशानुसार बोकारो जिला अंतर्गत चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मौजा-पुपुनकी, आश्रम रोड स्थित बंद खदान के समीप छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम को उक्त स्थल पर अवैध रूप से लगभग 16,000 घनफीट बालू खनिज भंडारित पाया गया, जिसे विधिवत रूप से जब्त कर चास मुफ्फसिल थाना को सुपुर्द किया गया. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उक्त छापामारी अभियान में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, पु.अ.नि. रवि कुमार भारती, चास मुफ्फसिल थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं सुरक्षा बल सक्रिय रूप से मौजूद रहे. डीएमओ ने कहा कि प्रशासन की ओर से अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर