Giridih : 26 जून को मादक पदार्थ निषेध अभियान के तहत आयोजित होगी थीम आधारित मैराथन दौड़

SHARE:

  • जिला प्रशासन ने नागरिकों, युवाओं और संस्थाओं से मैराथन में भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड राज्य में 10 जून से 26 जून तक चल रहे मादक पदार्थ निषेध जागरूकता अभियान के अंतिम दिन गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा. यह दौड़ 26 जून 2025 (गुरुवार) को सुबह 6:00 बजे गिरिडीह स्टेडियम से शुरू होकर गिरिडीह-डुमरी रोड तक जाएगी और पुनः स्टेडियम पर समाप्त होगी. दौड़ की कुल दूरी लगभग 5 किलोमीटर निर्धारित की गई है. इस मैराथन का उद्देश्य नशे के खिलाफ युवाओं और समाज को जागरूक करना, चेतना का प्रसार करना और नशा मुक्त समाज की ओर सार्थक पहल करना है.

इसे भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : 25 जून 2025 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपकी राशि के लिए?

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और संगठनों से सहयोग की अपील

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों को सहयोग के लिए जोड़ा गया है. प्रशासन ने सभी पत्रकारों, युवाओं, नागरिकों, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से अपील की है कि वे इस मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लें और नशामुक्त गिरिडीह की दिशा में एक सशक्त संदेश दें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर