Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Adityapur : जोबा मांझी ने की जनसभा, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पश्चिम सिंहभूम लोकसभा सीट से जेएमएम की प्रत्याशी जोबा मांझी ने रविवार को सरायकेला जिला के आदित्यपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभा की  तथा लोगों से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है. रेलवे में बुजुर्ग लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को समाप्त कर दिया. जिसके कारण आज पेंशनधारी व रिटायर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है. लेकिन मोदी सरकार केवल अपनी झूठी उपलब्धियां गिनवाने में व्यस्त है. करोड़ों लोगों का सहारा कंपनी में पैसा फंसा हुआ है लेकिन इस सरकार को उन करोड़ों लोगों की चिंता नहीं है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : संत बाबा जगत सिंह जी की बरसी मनाई गई

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

धर्म के नाम पर आपस में लोगों को लड़ाना चाहती है केन्द्र सरकार

यह सरकार सिर्फ धर्म के नाम पर आपस में लोगों को लड़ा कर सत्ता के शिखर तक पहुंचना चाहती है. आप लोगों को मोदी सरकार की सच्चाई को जानना जरूरी है. मोदी सरकार की सच यह है कि बड़ा से बड़ा भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज भी बीजेपी में जा कर पाक साफ हो जाता है. जोबा मांझी ने कहा की हेमंत सरकार ने सर्वजन पेंशन की शुरुआत कर 50 वर्षीय महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया है. आदित्यपुर में लोगों ने जोबा मांझी का जोरदार स्वागत किया. लोगों ने जोबा मांझी को भारी मतों से जीताने का वादा किया. इस अवसर पर इंडिया गठबंधन दल के नेता और कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर