WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : जिले में सभी अंचल अधिकारी प्रतिदिन करेंगे राजस्व मामलों की सुनवाई

SHARE:

  • उपायुक्त ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए दिए अहम निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिले के सभी अंचलाधिकारी अब प्रत्येक कार्य दिवस अपराह्न 1:00 बजे से 2:00 बजे तक अंचल कार्यालय में राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगे. उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता पर निपटारा हो, ताकि आम जनता को जिला मुख्यालय आने की जरूरत न पड़े. इसके अतिरिक्त, सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन करेंगे. उपायुक्त ने कहा कि इन दिनों विशेष परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि एवं राजस्व से जुड़ी होती हैं, जिनका समाधान अंचल स्तर पर होने से आम जनता को राहत मिलेगी और जिला कार्यालय पर दबाव कम होगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी परदेसी पाड़ा मस्जिद में बकरीद की नमाज हुई अदा, थाना प्रभारी के साथ अधिवक्ता सुधीर कुमार ने दी पर्व की बधाई

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान

हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय जनता दरबार में उपायुक्त ने जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 26 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया. इस दौरान उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं नजारत उप समाहर्ता को जिले में भव्य पुस्तक मेले का आयोजन करने तथा उसमें साहित्यिक गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए. जनता दरबार में बीएसएल प्रबंधन, नगर निगम चास, आपूर्ति, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज और शिक्षा विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखी और शुभकामनाएं दीं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर