Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में प्रदर्शन एवं मांग पत्र सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यसभा में घटित घटना एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज किए जाने के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम से मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें राष्ट्रपति से विनम्रता पूर्वक विगत दिनों राज्यसभा के अंदर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में उनकी अपमानजनक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज परसुडीह मकदमपुर फाटक स्थित वीर शहीद खुदीराम बोस पार्क में गोलपहाड़ी स्थित एसजीबी, ब्रांड, सॉफ्वे कंपनी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. कंपनी द्वारा लक्ष्य लिया गया कि इस पार्क में 100 पेड़ लगाने है और इसके साथ-साथ पार्क का सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई देख रेख भी कंपनी द्वारा निर्णय लिया गया, जिससे यहां के आने जाने लोगों को राहगीरों को किसी तरह का कठिनाई न हो. एक सुंदर वातावरण बना रहे इसके देख कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके अलावा कार्यक्रम…
Jamshedpur : ट्यूब कंपनी से सेवानिवृत्ति राजेंद्र सिंह साइबर ठगी के हुए शिकार, 50 हजार का लगाया चूना
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो मुन सिटी रोड़ में रहने वाले राजेंद्र सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए. राजेंद्र सिंह ट्यूब कंपनी से सेवानिवृत हुए हैं. साइबर अपराधियों को यह बात अच्छी तरह मालूम थी कि उनके अकाउंट में अच्छी मोटी रकम है. राजेंद्र सिंह का अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया मानगो शाखा में है. एसबीआई योनो एप का फोटो भेज कर उनके खाते से आसानी से पचास हजार रुपए ठगी कर ली गई जिस समय पैसा के निकासी हुई उस समय राजेंद्र सिंह बैंक के पास ही खड़े थे. निकासी होते ही भागे भागे बैंक में गए और अपने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान के द्वारा 12 वी रक्तदान शिविर का आयोजन टेल्को रिक्रिएशन क्लब में किया गया। इसके मुख्य अतिथि सीएसएसबी के निदेशक मानस कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। वही अतिथियो ने अपने विचारों में मुस्कान के कार्यो की सराहना की। संस्था के महासचिव काउंसलर बिजेन्द्र कुमार ने कहा कि तनाव निवारण के 24 घंटे हेल्पलाइन 8092867918 निःशुल्क (गोपनीय) जारी है जिस लर अपनी समस्या बता कर छुटकारा पा सकते है। मुस्कान ने अभी तक 44 से अधिक लोगो की जा के बचा चुकी है। विशिष्ट अतिथि आईआर सौमिक राय, टाटा मोटर्स एडमिन…
बोले काले – लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मौसम के करवट लेने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए हर हर महादेव सेवा संघ ने संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल सेवा अभियान में गति प्रदान करके शुक्रवार को ट्यूब गेट, हरिजन बस्ती, चूना भट्टा, गांधी नगर, बर्मामाइंस सहित अन्य स्थानों पर ज़रूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा किया गया। गर्म कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अमरप्रीत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर मानगो नगर निगम कचरा निष्पादन के लिए प्रयासरत है। आज भी निगम के कर्मचारियों ने घरों से कचरा उठाया और उसे नियत स्थान पर डंप किया। मानगो नगर निगम के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिन में मानगो के सभी इलाकों के घरों का कचरा उठ जाएगा। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने एक्स पर लिखा हैः मानगो में कचरा उठाव जारी है। आज 119 टन कचरा उठा कर नियत स्थान पर डंप किया गया है। नगर निगम के अनुसार डिमना रोड के घरों से कचरा उठाया गया है। दो दिन में सभी जगहों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अब तक आपने जैट की परीक्षा पास करने के बाद एक्सएलआरआइ में पढ़ाई करते विद्यार्थियों को देखा होगा. लेकिन, एक्सएलआरआइ की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्थान प्रबंधन द्वारा एक अनोखे पहल की शुरुआत की गयी है. एक्सएलआरआइ की ओर से समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले एससी-एसटी युवाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए उन्हें छह माह के विशेष प्रशिक्षण दी जा रही है. जिसमें एससी-एसटी युवाओं को खास तौर पर डेटा एंट्री, संचार कौशल, परिधान और फैशन डिजाइन, इलेक्ट्रिकल व प्लंबिंग में इंटर्नशिप करवाई जा रही है. ताकि एससी-एसटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी हरीश साहू को बस्ती के ही रहने वाले भोला पांडेय समेत उसके परिवार वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हरीश पर लाठी-डंडे के अलावा ईट पत्थर से वार किया गया। घटना के बाद हरीश घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हरीश के सिर पर चोट आई है वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी अंदरुनी चोटें आई है। घटना के संबंध में हरीश ने बताया कि वह बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। तभी बस्ती के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के खासमहल स्थित एएमडी कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन रिम्स ले जाते समय रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली। होमगार्ड जवान के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को साकची स्थित गरम नाला होमगार्ड कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर होमगार्ड डीएसपी एचएस मुंडा मौजूद रहे। उन्होंने जवान के प्रति शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार को मिलेगी सहायता होमगार्ड डीएसपी ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार के पास बुधवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता विकास सिंह का नाम साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है. इसके साथ ही आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ भीखे बाबा, पंकज साव उर्फ बच्चा और शक्ति विभर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन देसी कट्टा, एक गोली ओर तीन खोखा…
