Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में 15 जुलाई 2025 को हुई चैन स्नैचिंग की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों शाहबाज शेख उर्फ शाबु, साजिद भोख उर्फ अमान बिल्ला और वसीम अकबर उर्फ चंदु को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से छिनी गई सोने की चैन और काले रंग की बुलेट बाइक बरामद की गई है। वादिनी स्वर्णली कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाराद्वारी स्थित दत्ता डेकोरेटर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली थी। जांच में सामने आया कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा की माता यशोदा देवी का गुरुवार को निधन हो गया। वह 87 साल की थीं। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा सोनारी स्थित उनके मकान से निकली। अंत्येष्टि पार्वती घाट पर की गई। यशोदा देवी के निधन पर विधायक सरयू राय ने शोक प्रकट किया है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सोनारी थाना क्षेत्र के चर्चित वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। विशेष जांच दल ने छापेमारी कर तीन अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा लूट में प्रयुक्त देशी पिस्टल, कार और बाइक सहित कई सामान बरामद किए हैं। इसकी जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. सिटी एसपी ने बताया कि एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त विष्णु शंकर राय को नवादा से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर सौरभ मेहता उर्फ सोनू को औरंगाबाद और सुरज कुमार को पलामू से गिरफ्तार किया गया। सुरज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आगामी दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बर्मामाइंस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने की। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पूजा के आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी हैं, जिन्हें पूजा से पहले ठीक कराना आवश्यक है। इसके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर अनेक पूजा पंडालों, प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया और भगवान विश्वकर्मा से मानव मात्र के भले की कामना की। राय आईटीआई कॉलेज, शंकोशाई में आज विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आयोजित पूजन और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने विचार भी रखे। फिर वह ब्लूस्टार नामक कंपनी द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। वहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। वह आज समय कंस्ट्रक्शन की तरफ से आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। इसके पश्चात वह…
कार्य प्रगति की समीक्षा कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन का उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन दो टॉवर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस योजना के तहत निर्माणाधीन दो टॉवरों में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने संवेदकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण किया…
प्रतिमा विसर्जन को लेकर घाटों में आवश्यक तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर क्षेत्र में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में भोजपुर घाट, सुवर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, नया पुल घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट तथा बड़ौदा घाट का स्थल निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बारीडीह सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार जगजीत सिंह “जग्गी” ( निशान साहिब चोला बदलन दी सेवा करने वाले) की माताजी चरणजीत कौर जी का निधन आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे हो गया. माता जी की शव यात्रा कल शुक्रवार को उनके निवास स्थान बारीडीह से सुबह 11 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए निकलेगी । वो पिछले कुछ महीनों से बीमार थे, जिनका इलाज रिम्स और MGM हॉस्पिटल में चल रहा था।
इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट और इन्वेस्ट इंडिया कर रही है सहयोग, झारखंड के औद्योगिक नीति निर्धारण में एक्सएलआरआइ निभा रही बड़ी भूमिका फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में औद्योगिक विकास, सुशासन और स्थिरता को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जिडको), झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) और इन्वेस्ट इंडिया के साथ मिलकर झारखंड इंडस्ट्रियल पॉलिसी लैब की शुरुआत की है. इस पहल के तहत 15 लाइव प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग एक्सएलआरआइ परिसर में आयोजित ओरिएंटेशन और ब्रीफिंग सेशन में की गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. कल्याण भास्कर के परिचय संबोधन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के सीपी क्लब के पास रहने वाले जैप-6 के जवान आलोक कुमार (37) की बुधवार की रात हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8.45 बजे आलोक अपने घर में सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जोर से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आवाज सुनकर घर के सदस्य पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें (टीएमएच) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।…
