Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गुरुद्वारा साहिब साकची में मंगलवार को सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जोती जोत (पुण्यतिथि) दिवस को समर्पित अस्सू महीने की संग्रांद पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था एवं सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबियों ने कीर्तन गायन किया इनके बाद भाई साहब भाई नारायण सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा साहिब साकची ने “अंशुन प्रेम उमाहड़ा कीउ मिलिए हर जाए” सबद पढ़ा। साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह ने पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जोती जोत दिवस के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो के जाकिरनगर अवैस करनी मस्जिद के पास कपाली नाला पर पुल निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया। इस पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के मद से 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से होना है। पुल निर्माण की मांग स्थानीय नागरिक लंबे अर्से से कर रहे थे। आज शिलान्यास हो जाने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शिलान्यास होने के बाद स्थानीय जनता बेहद प्रसन्न दिखी। इस मौके पर विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, पिंटू…
जमशेदपुर पूर्वी-पश्चिमी के अलावा नजदीकी इलाके के बच्चे भी कर सकेंगे सहभागिता फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बाल मेले का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय बाल दिवस यानी 14 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस यानी 20 नवंबर तक चलेगा। बाल मेले का आयोजन जमशेदपुर में सबसे पहले 2022 में हुआ था। उसके बाद से यह अनवरत जारी है। यह बाल मेले का चौथा साल होगा। बाल मेला के आयोजन से संबंधित बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर में सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदी दिवस के अवसर पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, पटना द्वारा आयोजित हिंदी दिवस के विशेष समारोह में जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सविता सिंह ‘मीरा’ को ‘हिंदी साहित्य सेवी सम्मान’, से सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन पटना के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ के हाथों प्रदान किया गया। डॉ अनिल सुलभ जी ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. सविता सिंह ‘मीरा’ लगातार अपनी प्रतिभा से हिंदी साहित्य को नई ऊर्जा दे रही हैं। हाल ही में उन्हें विद्या वाचस्पति सम्मान से भी अलंकृत किया गया था। उनके दो महत्वपूर्ण काव्य एवं गद्य…
Jamshedpur : जिला के कांग्रेसी जनहित में बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिजली विभाग से संबंधित जनहित के समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विधुत महाप्रबंधक से मिला. उनके साथ नौ सूत्रीय समस्याओं के निदान करने के लिए वार्ता की गई. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने महाप्रबंधक को वस्तू स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई. कांग्रेसियों ने ये की महाप्रबंधक से मांग 1) उत्तर घाघीडीह पंचायत के अन्तर्गत सुरेन्द्र सिंह के घर के सामने रामकुंज मोड़ पर जर्जर पोल को बदला जाए। 2) उत्तर किताडीह पंचायत के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने इस बार के दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मद्देनजर जिला भर के सभी थानेदारों एवं ओपी प्रभारी को यह निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में फरार चल रहे सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाए। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इन निर्देशों के तहत कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह से उनके कार्यालय में मिला. इसमें शामिल सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के महासचिव ललन सिंह यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से समिति द्वारा विगत दिनों उपायुक को सौंपे गए 31 सूत्री मांग पत्र पर कार्य हो रहा है. वर्तमान में कुछ बिंदुओं पर काम होना है, जिसके लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की आवश्यकता है. वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी काम शुरू…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोनारी गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई। सोमवार को आयोजित बैठक में सोनारी क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति को और सशक्त बनाने के लिए समाजसेवी एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व वाले लोगों को जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह की पहल और महासचिव आशुतोष सिंह की घोषणा के बाद समाजसेवी पवन सिंह को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पवन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में तैनात टाइगर जवान मोहम्मद तबरेज की सतर्कता और बहादुरी ने एक बड़े अपराध योजना को विफल कर दिया. जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल, बर्मामाइंस के ईस्टप्लान बस्ती का निवासी, उड़ीसा से बस के माध्यम से जमशेदपुर आया था. वह मानगो बस स्टैंड पर उतरा और टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट टीओपी के पास पहुंचा. इस दौरान जवान तबरेज ने उसकी संदिग्ध हरकतों पर ध्यान दिया. युवक की घबराई हुई गतिविधियों ने जवान को शक में डाल दिया. तुरंत उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीम सामर्थ्य ने अपनी प्रमुख सामाजिक पहल ‘पाखी’ का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में किया. माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने और किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना और किशोरियों को सही जानकारी एवं आत्मविश्वास प्रदान करना था, ताकि वे अपने जीवन में स्वस्थ आदतें अपना सकें. इस बार का आयोजन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें 11 वर्ष और उससे अधिक आयु की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इंटरैक्टिव…
