Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में उलीडीह ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड्डू पांडेय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार गिरी और अनिश रजक के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा गोलियां बरामद किया है. गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते 2 फरवरी को लक्ष्मण नगर इलाके में रितेश सिंह के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी. आरोप है कि आकाश गिरी और अनिश रजक ने रितेश सिंह के साथ…
“लॉन्ग लाइची” गाने से मशहूर हुई गायिका मन्नत नूर होंगी सेलिब्रिटी अतिथि फतेह लाइव, रिपोर्टर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम “मिट्टी की खुशबू” का आयोजन आगामी 15 मार्च को किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को यूनिटी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है. संस्था की संयोजक लवली गिल ने जानकारी दी कि महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से अलग मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम की खास बात…
बन्ना ने चुनावी लाभ लेने के लिए पानी की व्यवस्था किये बगैर ही सीएम से करवा दिया उद्घाटन बोले सरयू- मेयरपति बनने के मूड में आए बन्ना से कैसे कहा जाए कि वे स्थिति स्पष्ट करें पानी की व्यवस्था के बारे में भवन निर्माता कंपनी ने क्यों नहीं सोचा डोबो और डिमना से आने वाला पानी सुझाव के बावजूद क्यों नहीं लिया गया? पानी की किल्लत के कारण गुरुवार को भी कई ऑपरेशन स्थगित किये गए भू-गर्भ जल स्तर जा रहा है नीचे, गर्मियों में कैसे चलेगा अस्पताल मानगो के लोगों के हिस्से का पानी काट कर नगर निगम दे…
जन्मदिन ( 7 फरवरी) पर विशेष लेख… पवन कुमार पाण्डेय की कलम से. वाणी और वाणी के महात्म्य को समझना है तो प्रो.संजय द्विवेदी की संगति कीजिए। मौन को पढ़ना सीखना हो, स्निग्धता की तपस्या को जानना हो तो उनके व्यक्तित्व को जानिए, पहचानिए। सच कहूँ, विरले होते हैं वे लोग, जिन्हें चंदन और पारसमणि का स्पर्श हुआ हो जैसा संजय जी भाई साहब को हुआ है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमने स्वयं को आधुनिक पत्रकारिता के शुभ्र ललाट की संगति रूपी चंदन-पारसमणि की छुअन से परिष्कृत किया है। समय के साथ रहना, समय के साथ चलना और अपने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में 24 जनवरी को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जंगली हाथी को आनंदपुर प्रखंड के रुंघी और ओडिशा के बिसरा थाना क्षेत्र के पानी स्थर जंगल में ट्रैक किया गया। इसके बाद वनतारा की टीम ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। बता दें कि यह हादसा सारंडा के दीघा और सागड़ी इलाके के आसास जंगल में हुआ था। इस ब्लास्ट में एक हाथी का पीछे का बायां पैर में घाव हो गया। वन विभाग ड्रोन की मदद से घायल हाथी का लोकेशन ट्रैक कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ओडिशा के जाजपुर जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। 22611 चेन्नई सेंट्रल–न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के तीन डिब्बे जखापुरा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 8 बजकर 51 मिनट पर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन यार्ड एरिया से गुजर रही थी और उसकी रफ्तार काफी धीमी थी। इसी दौरान अचानक ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे डिब्बों में एक एसी कोच और दो जनरल कोच शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी…
हरविंदर जमशेदपुरी ने किया कानपूर प्रवास का अनुभव साझा, कहा: “‘तेरां-तेरां हट्टी’ में 13 रुपये में वस्त्र, गुरु नानक देव जी के सिद्धांत को जीवंत कर रही अनूठी पहल” फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान क्षेत्र के प्रख्यात सिख धर्म प्रचारक और विचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को हाल ही में कानपुर में आयोजित कीर्तन समागम के दौरान उनके धार्मिक एवं सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। जमशेदपुर लौटने के बाद उन्होंने इस अनूठी पहल की जानकारी साझा की। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रसिद्ध ‘तेरां-तेरां’ सिद्धांत जो…
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक सह अभिनंदन समारोह संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बिष्टुपुर एन रोड स्थित नृत्य कला केंद्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर संगठन की झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किए। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मानवाधिकारों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार सिख कहे जाने पर हाय तौबा मचाने वाले रेलवे राज मंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा तब कहां थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मनमोहन सिंह को लेकर अपमानित, अमर्यादित और असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया था? प्रधानमंत्री ने कहा था, बाथरूम में रेनकोट पहन कर नहाने की कला कोई डॉक्टर साहब से सीखे। इतने घोटाले हो गए लेकिन उन पर दाग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड की प्रख्यात कथक नृत्यांगना और नृत्यशाला की संस्थापक मोनिका डे ने गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ नृत्यशाला के कोषाध्यक्ष दीपक नंदी भी मौजूद थे। मोनिका ने राज्यपाल से आग्रह किया कि देश राष्ट्र गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर उनकी संस्था नृत्यशाला राज्यपाल के समक्ष एक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत करना चाहती है। इस नृत्य में वंदे मातरम की थीम रहेगी और लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा। राज्यपाल को उनका विषय पसंद आया और उन्होंने…
