Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. केंद्रीय बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने इसे जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग—सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। किसान कल्याण, एमएसएमई को मजबूती, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। उन्होंने आगे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज के पास बीते 3 जनवरी की देर रात पुलिसकर्मी को धक्का मारकर फरार होने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमनदीप सिंह, अंकित मुखी और आदित्य मुखी शामिल हैं, जबकि इस मामले में एक अन्य युवक अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि 3 जनवरी की रात टैंगो दल के जवान हीरालाल महतो कदमा थाना क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. केंद्र सरकार के बजट में किसान मजदूर और युवाओं के लिए कोई राहत की खबर नहीं है। बजट इतना निराशाजनक है कि शेयर बाजार में हाहाकार मच गया, अपना पैसा निवेशक निकालने लगे। बजट में बिहार झारखंड को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया है। बेरोजगारी दूर करने का कोई प्रावधान नहीं है, किसानों की अनदेखी की गई है। रेलवे में भी बिहार झारखंड को कुछ नहीं मिला। कुल मिलाकर केंद्र सरकार का बजट निराशाजनक है और जुमलों की बरसात है। इस बजट से मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अपनी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भाजपा सरकार के द्वारा लाये गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार चल रही है, परंतु आज तक केंद्रीय बजट को जनता के उपयोग और जनता के अनुकूल नहीं सौंपा गया है। आमजन के प्रतिकूल है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजदूर वर्ग को इनकम टैक्स में कोई राहत न देकर महंगाई को आम जनता के घरों में बोझ बना कर डाल दिया है। नौजवानों के रोजगार सृजन के लिए और नौकरियों को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में संत शिरोमणि सदगुरु रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती पर रविदास समाज बिरसानगर द्वारा आयोजित धार्मिक समागम को संबोधित करते हुए साकची गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह मन्नन ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में दर्ज 41 पदों का जिक्र करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी एवं सद्गुरु रविदास जी ने मान सम्मान के साथ जीने का मंत्र शूद्र एवं महिलाओं को दिया। संत रविदास जी ने बताया कि सभी ईश्वर की संतान है और कोई भी व्यक्ति अहंकार को त्याग कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में लोयोला स्कूल के ग्रेजुएशन नाइट में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अमेरिका से आए फादर सीरियल फर्नांडीज एसजे ने कहा कि समाज और देश के लिए ऐसा उम्दा कार्य करें, सभी आप पर गर्व करें। आज का विश्व चुनौती से भरा है और समाज में अनेक दुश्वारियां है। नित नई चुनौतियों के साथ अवसर की भरमार है, स्कूल एवं शिक्षकों ने आपकी प्रतिभा, क्षमता संभावनाओं को उभार कर मजबूत बनाया है, जो चुनौतियों का सामना करने में सक्षम साबित होगा। प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज एसजे के अनुसार अब सपने की उड़ान हकीकत देने का दौर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सक्सेस क्लासेस में विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सक्सेस क्लासेस के डायरेक्टर सुमित कुमार मिश्रा द्वारा आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी सही एवं विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकें। इस करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर,श्री गुरु गोविंद सिंह यूनिवर्सिटी (दिल्ली),पारुल यूनिवर्सिटी,एसआर यूनिवर्सिटी, KITM कॉलेज (मालदा) सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के छात्रसंघ अध्यक्ष (2017–18) नितीश कुशवाहा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त और राष्ट्रहितैषी नेतृत्व में प्रस्तुत यह केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक युगदर्शी और ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि गरीब, किसान, महिला और युवा—समाज के प्रत्येक वर्ग के आत्मसम्मान, आशा और आकांक्षाओं को सशक्त करने वाला एक स्पष्ट, संतुलित और दूरगामी दृष्टिकोण है। शिक्षा, रोजगार,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट झारखंड जैसे संसाधन-समृद्ध राज्य के लिए विकास का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, खनिज आधारित उद्योग, MSME और आदिवासी विकास पर केंद्रित यह बजट झारखंड को केवल कच्चा माल देने वाला नहीं, बल्कि वैल्यू-ऐडेड इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। दिनेश कुमार ने कहा कि सड़क, रेल और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी से जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह केंद्र की योजनाओं…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मरीजों के बीच उस वक्त भगदड़ मच गई जब जदयू समर्थकों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर वीडियो बना रहे एक पत्रकार से भी धक्का मुक्की करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया गया। दरअसल विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह के बेटे अभिजीत सिंह ने अंबिका पांडेय के भतीजे देव पांडेय को मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद देव को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर 15 टांके…
