Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चैती छठ पर्व के अवसर पर जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 मार्च को दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान बसों को छूट दी गई है इसी तरह 25 मार्च को सुबह 3 बजे से सुबह 11 बजे तक भी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लागू रहेगी. यह निर्णय छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शनिवार को धूमधाम से गणगौर माता की पूजा की. इसे लेकर शहर के बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब में जीणमाता मंगल पाठ समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सज-धज कर कुंवारी कन्याएं व नवविवाहित महिलाएं आयोजन में शामिल हुई. विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करने के बाद गणगौर विसर्जन किया गया. इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरें को अबीर-गुलाल भी लगाए. इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने नाचते-गाते शिव-गौरी की प्रतिमा का विसर्जन किया. इस मौके पर उषा डोकानिया, माया बसयवतिया, किरण…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में NTTF गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिचय दिया है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है। चयनित प्रशिक्षुओं को 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष (5.0 LPA) के आकर्षक पैकेज पर गुरुग्राम (हरियाणा) में नियुक्त किया गया है। यह सफलता संस्थान में प्रदान की जा रही उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रणाली की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जो छात्रों को उद्योग के लिए पूरी तरह…
सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास आशीर्वाद लेने पहुंची जुगसलाई नगर परिषद की नव नियुक्त उपाध्यक्ष फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे अपने पति समाजसेवी बड़े लाल दुबे एवं अपने समर्थकों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पहुंची और उनके परिवारजनों से मुलाकात की. उन्होंने बलवीर कौर एवं उनके पति सरदार शैलेंद्र सिंह को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लेकर उनसे सहयोग की बाते कही. इस दौरान पार्षद नीताई श्यामल, पार्षद नेहा सिंह, पति बंटी सिंह, बुलेट तिवारी, स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में प्रकृति, संस्कृति और सामूहिक एकता के पावन पर्व सरहुल के अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर शहरवासियों के साथ इस ऐतिहासिक और गरिमामय उत्सव का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शोभायात्रा में उमड़े जनसैलाब, अपार प्रेम, अपनापन और भाईचारे के भाव ने मन को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को सरहुल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कहा गया कि सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपरा, प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और सामाजिक समरसता का…
अद्भुत और अलौकिक देशभक्ति का प्रतीक है अखण्ड तिरंगा यात्रा, तैयारी पूरी, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान सज धज के तैयार अमरप्रीत सिंह काले ने शहीदों के सम्मान में अखंड तिरंगा यात्रा में शहरवासियों से शामिल होने की अपील की, तैयारियों का लिया जायजा, दिया अंतिम रूप फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में ‘नमन’ परिवार के तत्वावधान में रविवार 22 मार्च को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से प्रारंभ होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कार्यक्रम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 60वीं कड़ी के रुप में प्रकाशित एवं ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन’ के विशेष सहयोग से शहर के ख्यातिलब्ध कवि कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी रचित भोजपुरी गीत संग्रह “चलS चलीं गँउवां के ओर” का लोकार्पण समारोह तुलसी भवन के मानस सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश राय एवं विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, आमोद दुबे एवं अरुण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डाॅo प्रसेनजित…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को एबीएम कॉलेज के पास से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह के दायरे में आए आरोपी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद दो अन्य आरोपियों सोनू नायक…
Jamshedpur : बारीडीह ट्यूब कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का खुलासा, एक गिरफ्तार, 15 लाख के आभूषण बरामद
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी क्वार्टर नंबर डीएस 49 निवासी अभय कुमार के घर चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विक्की की निशानदेही पर चोरी किए गए गहनों को बरामद कर लिया है। बरामद गहनों की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि 7 मार्च को अभय अपने परिवार संग शहर से बाहर गए थे। 19 मार्च को वापस लौटे तो उन्हें…
निशिकांत ठाकुर. यकायक अमेरिका-इजराइल द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर फिर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली हुसैनी खामेनेई सहित उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी। फिर इस युद्ध को अब लगभग तीन सप्ताह से ऊपर हो गए हैं, लेकिन जंग थमने के बजाय बढ़ती ही जा रही है और इसकी आग खाड़ी के देशों में बुरी तरह फैल चुकी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियांन युद्ध को समाप्त करने के लिए एक्स पर एक पोस्ट लिखकर तीन शर्तें रखी हैं कि अमेरिका और इजराइल को ईरान के अधिकारों को मान्यता देनी होगी, युद्ध में हुए…
