Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि नीचे कोयला डस्ट जमा होने के कारण उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उठाया और ऑटो से कांड्रा थाना पहुंचाया जहां से महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने महिला की पहचान जानने की कोशिश की, लेकिन उसने अपने…
हॉउस में किया गया सम्मानित, कहा – मर्यादा अनुसार निभाएंगे जिम्मेदारी, प्रीतम भाटिया ने दी बधाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने खासमहल निवासी युवा पत्रकार चरणजीत सिंह को प्रेस प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में शनिवार को प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सीजीपीसी की कोर मीटिंग में उक्त निर्णय लिया गया, जिसके बाद सीजीपीसी के हॉउस में चरणजीत सिंह को शॉल ओढ़ाकर प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने सम्मानित किया. इस मौके पर प्रधान ने कहा कि कमेटी को पूर्ण विश्वास है कि भाई चरणजीत सिंह अपनी ईमानदारी,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिला बार संघ के एक वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा उर्फ केवल बाबू (75 वर्ष लगभग) का शुक्रवार रात दो बजे निधन हो गया. वे भुइयांडीह के रहने वाले थे. टाटा मुख्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. शनिवार को ही भुईयांडीह स्वर्णरेखा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इधर, अपने साथी केवल कृष्णा ‘बाबू’ की दिवंगत आत्मा के सम्मान में सभी अधिवक्ताओं ने 23 मार्च सोमवार को जमशेदपुर न्यायलय में द्वितीय पाली के दौरान अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया…
संदीप पासवान और दीपक सहाय को पहले दिया था जांच करने का निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई वाटर प्लांट में 22 लाख के उपकरणों के लगाने के संबंध में वर्ष 2024 मार्च महीने में मैकेनिकल डिविजन जमशेदपुर द्वारा 22 लाख रुपए के सामानों के लिए टेंडर प्रकाशित किया गया था. इसमें घटिया सामान का इस्तेमाल किया गया और शिकायत करने के बाद भी झूठा रिपोर्ट बार-बार विभाग के द्वारा दिया गया. इसमें अभियंता गहलोत एवं कार्यपालक अभियंता सुनीता के साथ-साथ रांची के अधीक्षण अभियंता शंकर दास की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है. इसे लेकर स्थानीय अधिवक्ता…
पत्रकार संगठनों को 20 सालों से मिल रही तारीख पर तारीख फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. संगठन की प्रमुख मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना, पेंशन, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा,प्रेस क्लब व पत्रकार आयोग का गठन जैसी एक दर्जन मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं जो पिछले 15 वर्षों से लंबित हैं. इन मुद्दों को लेकर संगठन लंबे समय से आंदोलनरत और संघर्षरत है. इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने झारखंड सरकार के मंत्री दीपिका पांडेय…
Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज के विद्यार्थियों को बताई गई पोस्ट ऑफिस में मिलने वाली सुविधाओं की खासियत
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर डी. बी.एम.एस .कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में डाक विभाग द्वारा एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस से निशांत कुमार और उज्ज्वल केसरी ने छात्रों को पोस्ट ऑफिस की विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 164983 डाक घर हैं. वारेन हेस्टिंग्स (1773-1784 तक ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल) ने मार्च 1774 में डाक सेवा को आम जनता के लिए खोल दिया. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, सुदूर ग्रामीण इलाकों से लेकर जल क्षेत्रों तक भी पोस्ट ऑफिस स्थापित हैं। वक्ताओं ने जानकारी दी कि वर्ष 1995 से पहले पोस्ट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह में आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) ने बड़ा चौक से 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री, सुदीव्य कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘प्रलय’ के पोस्टर में एक पगड़ीधारी सिख किरदार को सिगरेट पकड़े हुए दिखाया गया है। यह चित्रण बेहद आपत्तिजनक है और सिख धार्मिक सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की सिख परंपरा में तंबाकू का सेवन पूरी तरह से वर्जित है और इसे ‘बज्जर कुरहित’ माना जाता है—जो सिख आचार संहिता के सबसे गंभीर उल्लंघनों में से एक है। इसलिए, पगड़ी (दस्तार) पहने हुए किसी सिख को सिगरेट पकड़े हुए दिखाना, सिख पहचान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित एमपी ज्वेलर्स के ग्राहक और दुकानदार का मामला जुगसलाई थाना पहुंचा है. जहां गिरवी रखी गई 40 ग्राम की दो चूड़ियां के ब्याज दर को लेकर विवाद हुआ है. इस मामले को लेकर गर्ल्स स्कूल रोड जुगसलाई निवासी चूड़ियां गिरवी रखने वाले ग्राहक मनिंदर सिंह भाटिया ने जुगसलाई थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत दी है. शिकायत में भाटिया ने कहा है कि मैंने अपनी पत्नी ज्योति कौर की दो सोने की चुड़ियां 20-20 ग्राम कुल 40 ग्राम को आर्थिक तंगी के कारण 06/09/2017 और 21/09/2017 को गिरवी रखा था. उसने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर: महिला मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के रूप में मार्च को चिन्हित किए जाने के बीच, जमशेदपुर स्थित आत्महत्या निवारण केंद्र जीवन ने महिलाओं से जुड़ी मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संस्था ने कहा कि जैविक, सामाजिक और भावनात्मक कारकों के संयुक्त प्रभाव के कारण महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवन के अनुसार, महिलाओं को मातृत्व संबंधी जिम्मेदारियों, हार्मोनल बदलावों और सामाजिक अपेक्षाओं के चलते विशिष्ट मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रसवोत्तर तनाव, भावनात्मक थकान और देखभाल की भूमिका से जुड़ी चिंता जैसी समस्याएं…
