Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में संपत्ति के लिए 84 वर्षीय पिता शदरुल आलम की पिटाई करने वाले उसके तीनों बेटों एवं एक पोते के खिलाफ अब मानगाे पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी होगी । जमशेदपुर के न्यायिक दंडाधिकारी एस तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश देने पर थाना प्रभारी के द्वारा 2 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वादी शदरुल आलमपुर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू एवं अधिवक्ता बबिता जैन ने अदालत को बताया कि बेटा रुस्तम आलम, बेटा मोहम्मद सलीमुद्दीन, बेटा शेख अमजद अली, बहू शाहीन फातमा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिखों की सामाजिक संस्था रामगढ़िया सभा के तत्वावधान में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में पंथिक मर्यादा के अनुसार महान सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 303 वीं जयंती मनाई गई. श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया. कीर्तन और अरदास के उपरांत गुरु का लंगर का आयोजन हुआ. इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मठारू ने कहा कि हमारा गौरवपूर्ण इतिहास और विरासत है. जस्सा सिंह रामगढ़िया के नेतृत्व में 11 मार्च 1783 में मुगल बादशाह आलम को हराकर दिल्ली फतह किया गया और वहां खालसा निशान…
फेडरेशन ने पहले पत्र पर सरयू राय से हस्ताक्षर करवाकर की आंदोलन की शुरुआत फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने तय कार्यकम के अनुसार टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेनों की हो रही लेटलतीफ़ी के ख़िलाफ़ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत जिसमें पाँच हज़ार पत्र रेल मंत्री को लिखे जाने थे. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से पहले पत्र पर हस्ताक्षर करवा कर की. फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की पिछले कई माह से टाटानगर रेलवे स्टेशन में पहुँचने वाली यात्री ट्रेनें काफ़ी विलंब से पहुँचती है, जिससे यात्रियों को काफ़ी परिशानियों…
चरणजीत सिंह. जमशेदपुर जिला पुलिस के लिए ये खबर कभी भी परेशानी का सबब बन सकती है. दरअसल, शहर के मेन इलाके साकची कालीमाटी रोड में रात के अंधेरे में नया ट्रैफिक रुल चलता है. इसे किसने बनाया है, जिला प्रशासन या पुलिस ने यह चर्चा जोरों पर है. गोली चले, आग लगे, पुलिस सतर्क है. यह कहना गलत नहीं है, लेकिन रात के अंधेरे में कोई दुर्घटना हो जाये और जाम लग जाये तो उसकी पूरी जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी, यह भी कहना गलत नहीं होगा. शहर के बीचों बीच पुलिस की कार्यशैली मंगलवार देर रात उजागर हुई.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर : शहर के लिए गर्व की बात है कि वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को उनके चार दिवसीय वियतनाम दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया. इस क्रम में वियतनाम के काऊ लांच सिटी के डाँग थाप स्थित ‘हील योगा’ संस्था में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संस्था के मास्टर रवि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर स्टेशन के बुकिंग काउंटर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया कि, एक चोर टाटानगर रेलवे स्टेशन के टिकट घर में यात्रियों की पॉकेटमारी करने का प्रयास कर रहा है. सूचना के उपरांत RPF टीम टाटा और GRP टाटा के द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर उक्त चोरी करने वाले व्यक्ति को सोमवार शाम टाटानगर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. पकड़े गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद ताबीश है, जो आजाद बस्ती मानगो का रहने वाला है, जिनका स्थाई निवास स्थान गया बिहार है. पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में फर्जी पुलिस बन एक बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है.यह घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई है. बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग को निशाना बनाया और उनके गहने लेकर फरार हो गए. इस मामले में मंगलवार को जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जुगसलाई घोड़ा चौक के पास रहने वाले 70 वर्षीय अनिल नेव इस वारदात के शिकार बने. घटना जुगसलाई स्थित कैलाश टावर के सामने पटाखा दुकान के पास की है. अनिल नेव दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक उनके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की होनहार छात्रा आदित्यपुर निवासी शांभवी तिवारी द्वारा ISC 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा 2026 में 100% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक–1 हासिल करने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। इसी क्रम में कुणाल षड़ंगी (पूर्व विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता झामुमो) ने शांभवी तिवारी के आवास पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं उपहार भेंट कर उन्हें एवं उनके परिवार को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कुणाल षड़ंगी ने कहा कि शांभवी की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जमशेदपुर एवं झारखंड राज्य के लिए गौरव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय में वर्ष 2013 में जन मुद्दों को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और हंगामे के मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व जिला पार्षद एवं पूर्व झाविमो नेता किशोर यादव सहित राहुल सिंह, धनंजय सिंह, डी.एन. सिंह और आर.बी. सरन को बरी कर दिया। बताया जाता है कि 4 जनवरी 2013 को जन समस्याओं को लेकर सैकड़ों झामिमो कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के लिपिक अलखेन खलको द्वारा विष्टुपुर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीआईएससीई की नेशनल टॉपर सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी को ऑल इंडिया सिख स्टूडेटन्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने साकची स्थित अपने कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने शांभवी की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शांभवी ने नेशनल टॉपर होकर जमशेदपुर का नाम पूरे देश में रोशन किया है जमशेदपुर को शांभवी पर गर्व है. शांभवी ने कहा कि वो आगे भी इसी तरह मेहनत करेगी. उन्हें जमशेदपुर के लोगों का बहुत प्यार मिला है. इस दौरान शांभवी के पिता राकेश रमन एवं माता निभा सिन्हा भी मौजूदरहे.
