Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जेपीएस स्कूल के समीप बारीडीह में वर्षों से हो रहे पूजा न्यू सन मून स्टार क्लब के भव्य सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़ कर किया। दिनेश कुमार ने कहा की विद्या की अधिष्ठी देवी माँ शारदा का वास सभी घरों में होता है, उसको पहचान कर अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। शिक्षा के महत्व को समझे और अपने बच्चों तक संस्कार का ज्ञान पहुंचाए जो आज के समय आवश्यक है। समिति के अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की क्षेत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई दुर्घटना में सेना के जवानों के बलिदान पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि देश उनकी वीरता, साहस और सेवा का सदैव ऋणी रहेगा। वरुण सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई दुर्घटना में सेना के जवानों के बलिदान का समाचार अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है। देश उनकी वीरता, साहस और सेवा का सदैव ऋणी रहेगा। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स द्वारा आयोजित नेशनल प्राइड मोमेंट का भव्य कार्यक्रम गोलमुरी स्थित एक होटल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लन उपस्थित रही. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत सिंह, समाजसेवी सिराज खान, हरि सिंह राजपूत कार्यक्रम की आयोजक आशा सिंह, आरफीन अशरफ, सत्यजीत सिंह राजपूत शामिल हुए. दीप प्रज्वलित के बाद देश भक्ति गीतों का दौर चला. साथ ही भांगड़ा, कथक नृत्य, गतका एवं कई सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह आग सरजामदा निवासी सुशीला पूर्ति के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से उठती चिंगारी और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इसके बाद परसुडीह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नार्कोस के तहत, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल, चक्रधरपुर मंडल के आदेश से 21 जनवरी को RPF उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल की टीम ने ट्रेन संख्या 18189 टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में छापामारी की. टाटानगर से राजगांगपुर पर रेलवे स्टेशन के बीच गश्ती करते हुए तीन गांजा तस्करों को 4.5 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा. यह सभी कोच संख्या B-2 में यात्रा कर रहे थे. पकड़े गए व्यक्तियों का नाम अनवर शेख, फैजुल शेख एवं मिनारूल शेख, तीनों मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं.…
xlri के पास दलमा व्यू पॉइंट में वनभोज में हरेक गुरुद्वारों के खास का कराया जुटान खेल-कूद प्रतियोगिता में बुजुर्ग और युवा हुए एक, शैलेन्द्र सिंह ने बताया इस मिलन समारोह का मकसद, देखें – Video फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के कोल्हान में सिख समुदाय का खास ध्यान देने वाली सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने गुरुवार को xlri के पास दलमा व्यू प्वाइंट पर पिकनिक (मिलन समारोह) का आयोजन किया. प्रधान भगवान सिंह के आह्वान पर जुटे विभिन्न गुरुद्वारों के खास ने यह साबित कर दिखाया कि वह समाज में एका करने के अब तक के अव्वल…
23 जनवरी को दिन के 11 बजे सोनारी स्थित निवास स्थान से शव यात्रा पार्वती घाट के लिए निकलेगी, सिख समाज में शोक की लहर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की मुख्य सलाहकार एवं सोनारी स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन जसवंत कौर का निधन गुरुवार को हो गया. वह 87 वर्ष की थी. वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. वह अपने पीछे तीन पुत्र अमर ज्योति सिंह, हरदर्शन सिंह, गुरुदर्शन सिंह, पुत्री प्रभजोत कौर का भरापूरा परिवार छोड़ गई है. माता जसवंत कौर का सोनारी गुरुद्वारा निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. 1978…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साकची थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए साकची शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने की। गुरुवार को बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि सरस्वती पूजा के सभी पंडालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा, “जहां-जहां पूजा आयोजित हो रही है, वहां पेट्रोलिंग पार्टी एवं पदाधिकारियों को विशेष निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने पूजा समितियों से अपील की कि प्रत्येक पंडाल के अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित कम से कम पांच सदस्यों…
केंद्रीय कमांडर था कुख्यात पतिराम उर्फ अनल, झारखंड, ओड़िसा व छत्तीसगढ़ में कर चुका था कई घटनायें फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है. चाईबासा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली पतिराम माझी उर्फ अनल दा मारा गया. इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया. सुरक्षा एजेंसियों के लिए इसे अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है. अब तक इस पूरे अभियान में अनल दा के साथ 16…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के देवघर में जसीडीह रेल नावाडीह फाटक पर एक बड़ा हादसा टल गया. फाटक पार करने के दौरान एक ट्रक वहां फंस गया. उसके साथ अन्य वाहन भी ट्रक के एक साइड फंस गए. तभी एक ट्रेन आ गई और उसका इंजन की ट्रक से टक्कर हो गई. इंजन ट्रक की बॉडी को घसीटटे हुए ले गया और फिर रुक गया. इससे ट्रक के आसपास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. इससे पहले एकाएक ट्रेन आने से फाटक में लोग वाहन लेकर भागते नजर आये, लेकिन इसी बीच ट्रेन फाटक तक आ गई. गनीमत रही कि…
