Author: फतेह लाइव • एडिटर

प्रेस कांफ्रेंस करके विधायक ने इन बातों पर जताई नाराजगी -कन्वेंशन सेंटर और डीएम लाइब्रेरी का मामला अनसुलझा -बालीगुमा टंकी तक अब तक पानी नहीं पहुंचा -कई मामलों में प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली -खराब सड़क, नाली पता करना हमारे कार्यकर्ताओं का काम नहीं -नागरिक सुविधा मद का पैसा उसी में खर्च करें, कहीं और नहीं -सामुदायिक भवन से बिजनेस करना गलत बात – जेएनएसी और मानगो नगर निगम अपने मूल कार्य को करें फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में योजनाओं के बेहद धीरे कार्यान्वयन और अधिकारियों के रवैये को लेकर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने तीखा हमला बोला है.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मानगो आजादनगर बागान शाही में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. शनिवार देर रात आज़ादनगर थाना क्षेत्र के बागान शाही रोड नंबर 7, क्रॉस रोड नंबर 3 स्थित वकार अनवर के घर से करीब 4 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए. परिजनों के मुताबिक घर में सभी लोग मौजूद थे. सुबह उठने पर देखा कि मेन गेट का ताला खुला हुआ था. चाबी डाइनिंग टेबल पर पड़ी थी, और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था. अलमारी से सोने का नेकलेस, दो सोने के ईयररिंग्स और एक सोने की अंगूठी गायब थे.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में जुगसलाई थाना पुलिस ने बीती देर रात जेल से छूटे अपराधी सन्नी सरदार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. इस खबर के फतेह लाइव में प्रकाशित होने के जुगसलाई के लोगों ने शनिवार रात के किये गए आतंक की जानकारी दी. सूत्रों के अनुसार रात करीब आठ बजे सन्नी सरदार दो अन्य साथियों के साथ आरपी पटेल स्कूल ग्राउंड पहुंचा. वह कार में थे. यहां उनके द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई. उस वक्त वहां कई बच्चे खेल रहे थे. गोली की आवाज सुनकर वह दहशत में आ गए और भागने लगे. इसके बाद…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  धनबाद के जाने माने साहित्यकार नारायण सिंह (73) का निधन बीते शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में हो गया. उनके निधन पर सीपीएम के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जनवादी लेखक संघ से जुड़े साहित्यकार नारायण सिंह, हिंदी साहित्य के लेखक और लघु कथाकार थे. उत्तर प्रदेश के बलिया से धनबाद कोयलांचल में आए साहित्यकार नारायण सिंह बीसीसीएल से वर्ष 2012 में सेवानिवृत हुए. उसके बाद उन्होंने साहित्य सेवा में अपनी कई पुस्तकों से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया और कोयलांचल के मेहनतकश जनता के जीवन संघर्ष को अपनी कलम…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने घोड़ा चौक (अब वीर कुंवर सिंह चौक) के पास छापेमारी कर सन्नी सरदार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सन्नी शनिवार दोपहर ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. सन्नी सरदार पर कुछ महीने पहले जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है, जिसके मामले में वह जेल में बंद था. जमानत पर छूटने के बाद वह क्षेत्र में फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने…

Read More

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए गए अभियान में टीम ने महत्वपूर्ण सफलता की हासिल, चोरी के चार मोबाइल जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे में रांची रेल मंडल के आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश से रांची रेलवे स्टेशन पर गश्त और जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया. शनिवार को 22 नवंबर को आरपीएफ अधिकारी एवं स्टाफ जब प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पार्सल गेट क्षेत्र में जांच कर रहे थे. तभी दो युवक हरे ट्रैक सूट, हल्की काली जींस तथा लाल और नीली जींस पहने संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए. संदेह के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर ‘टीम सामर्थ्य’ की ओर से विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को में अपनी फ्लैगशिप पहल ‘करियर कंपास’ का आयोजन किया. यह करियर गाइडेंस सत्र विशेष रूप से कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया था, जो अभी अपनी बोर्ड परीक्षाओं और भविष्य के करियर के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं. सत्र में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. टीम सामर्थ्य के सदस्यों ने पारंपरिक इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट के साथ-साथ उद्योग 4.0 के युग में उभर रहे नये करियर विकल्पों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, सस्टेनेबिलिटी मैनेजमेंट,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर वन विभाग की टीम ने शनिवार को साकची के एक होटल में छापेमारी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. ये तस्कर दुर्लभ सफेद मूंगा की तस्करी कर रहे थे. टीम ने इनके पास से सफेद मूंगा भी बरामद किया है जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई गई है. गिरफ्तार आरोपियों में चाईबासा के रहने वाले हरिजन गोप और रांची निवासी दीपक कुमार महतो, प्रमोद केवटाई, और अभय कुमार शामिल है. आठ लाख बताई गई कीमत डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सफेद मूंगा की तस्करी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने शनिवार को टेगोर सोसाइटी द्वारा साकची स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित वार्षिक पुस्तक मेले का भ्रमण किया. इस शैक्षणिक यात्रा में कॉलेज की अध्यापक सदस्य पामेला घोष दत्ता, अमृता चौधरी, गायत्री कुमारी, अर्चना कुमारी, डॉ. मीनाक्षी तथा पुस्तकालयाध्यक्ष काजल महतो और एंजेल मुंडा के साथ कुल 50 विद्यार्थियों का दल शामिल था. इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधनों से अवगत कराना और पाठन-संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना था. भ्रमण के दौरान संकाय सदस्यों और पुस्तकालयाध्यक्ष ने कॉलेज पुस्तकालय के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें चयनित…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर शहर में स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे पुल तथा मानगो और आजादबस्ती की ओर फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गति देने के लिए 25 नवंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक व्यापक ट्रैफिक बदलाव लागू किए जा रहे हैं। निर्माण क्षेत्र में जाम से बचने और वाहनों की सुचारू आवाजाही बनाए रखने के लिए सिटी ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी रूट प्लान जारी किया है। नए ट्रैफिक प्लान के अनुसार मानगो चौक से पारडीह चौक के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पारडीह चौक से मानगो चौक या ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर आने वाले बड़े…

Read More