Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

BAHARAGORA : पूर्व विधायक कुणाल लाभार्थी संपर्क अभियान में लोगों से किया सीधा संवाद

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बहरागोड़ा में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत दूसरे पड़ाव में कई क्षेत्रों के लाभार्थियों से किया सीधा संवाद, पत्रक भेंटकर समझाए मोदी की गारंटी के मायने, यात्रा के क्रम में दिव्यांग को भेंट किया स्मार्ट स्टिक, लोगों में दिखा उत्साह.

जमशेदपुर. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जा कर संपर्क साधने की कवायद तेज कर दी है. जिले में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या लाखों में है. जिन्हें ध्यान में रखकर भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत की है. मंगलवार को भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी संपर्क अभियान यात्रा के दूसरा पड़ाव में बहरागोड़ा क्षेत्र के गुहिआपाल, केशरदा, बांसदा, केरुकोचा, श्यामसुन्दरपुर, कैमा, बनमाकड़ी, मुराकाटी, पिताजुड़ी चौक, बालीजुड़ी एवं अन्य क्षेत्रों में वृहद जनसंपर्क अभियान चलाकर लाभार्थियों से मुलाकात की.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने सैकड़ो ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया. संपर्क यात्रा के क्रम में कुणाल षाड़ंगी ने देखने में असमर्थ गुहियापाल निवासी सहदेव विशाल को स्मार्ट स्टिक भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना. इस दौरान लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धि और योजनाओं से संबंधित पत्रक भी दिए गए.

संपर्क अभियान के क्रम में कुणाल षाड़ंगी ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से मोदी सरकार की योजनाओं की चर्चा की एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए उनका आशीर्वाद व समर्थन मांगा. कहा कि मोदी की गारंटी के मायने को आज देश का प्रत्येक किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग बखूबी समझने लगा है. इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो योजनाओं चलाई हैं वह सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों तक पहुंची है. ऐसे में लाभार्थी वर्ग हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के साथ डट कर खड़ा रहा है. केंद्र सरकार ने जनहित की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारकर जनता से किए गए एक-एक वादों को पूरा कर जनता के विश्वास को और मजबूत किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना से पक्का घर में रहने का सपना साकार किया, रसोई के धुएं को उज्ज्वला की लौ से दूर किया, खुले में शौच पर पाबंदी के लिए इज्जत घर देकर महिलाओं के मान-सम्मान की रक्षा की, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए लाभ पहुंचाया, कारीगर व श्रमिकों के लिए विश्वकर्मा योजना तो गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की पहुँच देश के जरूरतमंदों तक सफलतापूर्वक हुई है. घर-घर में पानी पहुंचाने के लिए नल से जल योजना की शुरुआत की गई है. कुणाल षाड़ंगी ने यात्रा के दौरान उन तमाम केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा की जिसे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में धरातल पर उतारने की पहल हुई है. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.

लाभार्थी संपर्क अभियान यात्रा के दौरान सुनाराम हंसदा, तपन ओझा, सागीर हुसैन, हिमांशु मिश्रा, हीरा सिंह, दीपक बारीक, चीकू गोस्वामी, बबलू गिरी, कुश गिरी, दसरथ हंसदा, लालमोहन घोष, जहरलाल बेरा, विनय गिरी, पंकज गिरी, साबिर हुसैन सुधांशु पांडा, मिठू घोष, मनोज बांसुरी, भगवान माहाली, राम माहाली, स्वपन पांडा, बिक्रम सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर