Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : लोकसभा क्षेत्र के लिए सह-प्रभारी बनाए गए बलबीर सिंह बबलू, कहा – अबकी बार 400 पार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा लोकसभा चुनाव के निमित्त प्रभारियों की घोषणा की गई, जिसमें लंबे समय से भाजपा के लिए कार्यरत और सक्रिय भूमिका निभाने वाले गोलमुरी निवासी बलबीर सिंह बबलू को जमशेदपुर लोकसभा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

सह-प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद बबलू ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जो भरोसा उन पर दिखाते हुए यह दायित्व दिया है. उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ और यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि उनके भरोसे को भाजपा की जीत के साथ सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनहित एवं राष्ट्रहित के लिए एक ही पार्टी वचनबद्ध है और देश की जनता उसे अच्छे से पहचानती है, इसलिए भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत से नहीं अपितु सम्पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी। जमशेदपुर लोकसभा से विगत 2 बार सांसद के लिए चुने गए विद्युत वरण महतो इस बार भी सम्पूर्ण बहुमत के साथ अपनी विजयी डंका बजायेंगे और तीसरी बार सांसद बनकर जन सेवा करेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads

मतदाताओं से अपील करते हुए बबलू ने कहा कि देश का हर नागरिक मतदान करे, क्योंकि आपका हर एक वोट देश का भविष्य तय करने का कार्य करती है और देश का उज्जवल भविष्य प्रतिव्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करती है, जिसके लिए हर व्यक्ति को मतदान केंद्र जाकर अपना मतदान करना चाहिए. उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस अभियान को और सक्रियता के साथ लोगों के बीच चलाया जाएगा. इधर, रविवार को सांसद प्रत्याशी विद्युत वरण महतो साकची गुरुद्वारा संगत के दर्शन करने पहुंचे, जहां बबलू भी उनके साथ मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर