WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : मंत्रीपद संभालते ही एक्शन में बन्ना गुप्ता, कडरू Jsfc गोदाम का किया निरीक्षण, प्रभारी निलंबित

SHARE:

सरकार का अनाज जनता की थाली तक पहुंचे यही कांग्रेस का सपना: मंत्री बन्ना गुप्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गरीबों के अनाज के भंडार घर कहे जाने वाले JSFC गोदाम कडरू का गुरुवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया जिससे कि अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए गोदाम पहुंचे. जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : तंजीम अहले सुन्नत व जमात ने मुख्यमंत्री से ये की मांग

अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए. वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि अनाज की बोरियों का वजन कराया गया. जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली. उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

गंदगी और बोरियों में कम अनाज को देख भड़के बन्ना, कहा-लेट आने वाले और जनता के अनाज की चोरी करने वाले अधिकारीयों पर होगी कड़ी कार्यवाई

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का चार्ज संभालते ही मंत्री बन्ना गुप्ता रेस हो गये. गुरुवार को जेएसएफ एंड सीएससीएल यानी झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट के कडरु, रांची स्थित स्टेट गोदाम में पहुंच गये. लेकिन उस वक्त कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था.

मंत्री बोले जनता की अनाज के हर कण का लेंगे हिसाब, कार्यप्रणाली सुधारे अधिकारी नहीं तो छोडेंगे नहीं

कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया. फोन के बाद कुछ अधिकारी हांफते हुए गोदाम पहुंचे. खामियों से नाराज मंत्री ने स्टॉक का मिलान करना शुरू किया. उसमें भी एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला. इस पर विभागीय मंत्री ने पदाधिकारियों को फटकार लगाई.

उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे चाहे वो कोई भी हो। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फ़ूड सिक्योरिटी बिल लागू कराया था ताकि देश में कोई भूखा न रहे। सरकार का अनाज गरीब के थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गाँधी की सोच है। उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया कि गरीबों को कभी भूखा न सोना पड़े, निरीक्षण में कई गड़बड़ी मिली है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाता और इसको लेकर जो भी दोषी होंगे कड़ी कार्यवाई उनपर होगी।

इससे पहले भी कल पदभार संभालने के बाद हुए वरीय अधिकारीयों के साथ बैठक में उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा था कि जनता के अनाज का एक एक कण उनतक पहुंचना चाहिए, समयबद्ध तरीके से योजना के अनुरूप चीजों का वितरण सुनिश्चित करना चाहिए. गोदाम प्रबंधक के प्रभार से नीरज कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है।

उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में पाई गई अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी ने नीरज कुमार त्रिपाठी को गोदाम प्रबंधक के प्रभार से निलंबित कर दिया। नीरज कुमार त्रिपाठी रातू में जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक का प्रभार दिया गया था। मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में गोदाम में कई प्रकार की अनियमितता पायी गयी। चीनी, चना दाल के स्टॉक में कमी पाई गई। साथ ही गोदाम का रख-रखाव भी सही नहीं पाया गया था।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर