Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bihar politics: विधानसभा चुनाव में नीतीश को 20 सीट भी नहीं आएगी, उनके चेहरे पर लड़ने पर भाजपा को औकात पता चल जाएगी: पी के

SHARE:

बिहार NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेंच, पीके की भाजपा को बड़ी चुनौती

भाजपा में दम है तो बिहार में नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़कर दिखा दे, बीजेपी को औकात का पता चल जाएगा
फतेह लाइव रिपोर्टर
जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद ही नहीं पता कि वो अभी कहा खड़े हैं और दस दिन के बाद कहां खड़े रहेगें। पिछले सात महीने से आप लोग जब नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार और INDIA गठबंधन का संयोजक बना रहे थे तब ही मैंने कहा था कि नीतीश कुमार भागने वाले हैं, और खिड़की खोल के बैठे हैं भाजपा के लिए। अगर ये नहीं भागेंगे तो इनको पांच सीट से ज़्यादा नहीं मिलेगा। जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आया ये बीजेपी में चले गए. अब भाजपा की मदद से कुछ सीट जीत भी जाएंगे, जीतने के बाद फिर बादशाह बनने लगेंगे कि अब हम से ज़्यादा पॉपुलर नेता कोई नहीं है. सच्चाई यही है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो गया है. ये अंतिम दौर चल रहा है। जब तक कुर्सी पर हैं एक महीना, दो महीना, साल भर अगले चुनाव तक हाथ पैर मार कर समीकरण बना लें. अगला जब विधानसभा का चुनाव होगा तो चाहे वो भाजपा के साथ लड़े या महागठबंधन के साथ लड़े या चाहे अकेले लड़ जाए.नीतीश कुमार के दल जदयू को 20 सीट नहीं आएगा। उन्होंने आगे कहा कि चाहे वो भाजपा के साथ रहकर चुनाव लड़े, चाहे मोदी जी आकर उनका प्रचार कर लें तब भी नीतीश जी बीस सीट से ज़्यादा नहीं जीत पाएंगे। मै भाजपा वालों को भी चुनौती देता हूं कि अगर भाजपा के नेतृत्व को दम है तो घोषित करें कि नीतीश कुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे और चुनाव लड़कर दिखा दें विधानसभा का, बीजेपी को भी अपनी औकात दिख जाएगी। नीतीश कुमार को अपने कंधे पर बैठाकर कितने दिन ये लोग बिहार की जनता के आंख में धूल झोकेंगे। पिछली ही बार बिहार की जनता ने 42 पर उतार दिया था इस बार बिहार की जनता नीतीश कुमार को इतना नीचे कर देगी की भाजपा चाहेगी तब भी कुछ नहीं कर सकती है। पीके ने कहा कि मैं फिर से रिपीट कर दे रहा हूं चाहे किसी भी फॉर्मेशन में नीतीश कुमार लड़े 20 सीट नही आएगा विधानसभा में.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर