Jamshedpur District BAR ASSOCIATION: जिला बार एसोसिएशन का चुनाव टला, जाने क्यों जाने क्यों!

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव टल गया है. चुनाव टालने का कारण यह बताया गया है कि वहां का पर्यावरण अनहेल्दी है जहां नॉमिनेशन फॉर्म बिक रहा था. जिसके कारण चुनाव को अगले आदेश तक टाल दिया गया है. ऐसी जानकारी एक पत्र के द्वारा जिला बार एसोसिएशन के पद पर 3 मेंबरों के द्वारा जारी करते हुए लिखा गया है

वहीं दूसरी ओर इस संदर्भ में जब चीफ इलेक्शन कमिश्नर एडवोकेट अर्जुन सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल कागजी कार्रवाई चल रही है 1 घंटे बाद संपर्क करें.
जबकि सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। स्थगन का आदेश चुनाव संचालन समिति ने जारी किया है। नामांकन के दौरान ही बकाया बिजली बिल के भुगतान को लेकर ही यह बवाल हुआ।चुनाव संचालन समिति का आरोप है कि कुछ अधिवक्ताओं द्वारा चुनाव कार्य नहीं होने दिया जा रहा है।वे लोग अपने हिसाब से काम करना चाहते हैं। बाहरी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए चुनाव संचालन समिति तबतक चुनाव की दोबारा प्रकिया शुरू नहीं करेगी, जब तक कि निष्पक्ष रूप से संचालन समिति को निर्णय नहीं लेने दिया जाएगा।

इस बात को लेकर हुआ हंगामा नामांकन तिथि 18 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है।

चुनाव संचालन समिति ने यह फैसला किया कि जो अधिवक्ता चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें अपने कोर्ट परिसर में लिए गए चैम्बर का बिजली बिल व अन्य भुगतान को पूरा करना होगा। जब तक इसपर वे क्लीयरेंस नहीं देंगे तब तक नामांकन नहीं कर सकते हैं। कुछ अधिवक्ता जिनका बिजली बिल बकाया है वे नामांकन करना चाह रहे थे, रोक दिया गया। यहां बात तत्काल 10 हजार के भुगतान और पूरे भुगतान के विवाद पर आकर अटक गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसको लेकर हंगामा हुआ और चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ जमकर बहस हुई। इससे नाराज होकर समिति ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने का निर्णय लिया और एक सूचना जारी कर कार्य को बंद कर दिया। विदित हो कि जिला बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को 35 ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। कुल मिलाकर 61 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 मार्च तक बढ़ा दी गई थी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें