Breaking News
Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को लगातार पांचवें सीजन रद्द करने पर सिख समाज में बढ़ रहा रोष, सांसद विद्युत महतो से मिले सिख भाजपाई Jamshedpur : बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस के फैसले पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन Jamshedpur : टाटा स्टील फाउंडेशन कर्मचारियों को मिलेगा ₹57 हजार का परफॉर्मेंस रिवॉर्ड
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

SHARE:

ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने व्याप्त जन समस्याओं पर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की. ज्ञापन में जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई गंभीर समस्याओं का बिंदुवार उल्लेख किया गया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, रेणु शर्मा, महामंत्री संजीव सिंह, अनिल मोदी, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी व अन्य मौजूद रहे.

ज्ञापन में बताया गया कि जमशेदपुर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर, गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का धड़ल्ले से अवैध कारोबार हो रहा है. इसका सेवन करने वाले युवा चोरी, चैन छिनतई, वाहन चोरी और मारपीट जैसी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं. भाजपा ने इनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही, हेलमेट चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा फैल रही अव्यवस्था को नियंत्रित करने और बिना परमिट चल रही बसों की जांच और सड़क किनारे बसों के पार्किंग से मानगो गोलचक्कर पर उत्पन्न ट्रैफिक अव्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की गई. भाजपा ने बरसात से पहले मानगो, उलीडीह, आजादबस्ती, जुगसलाई, बागबेड़ा, गोविंदपुर और अन्य क्षेत्रों में नालों की सफाई और सड़कों पर फैले कचरे की सफाई को अति आवश्यक बताया, ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके. इसके अलावा, शहर के एमएनएसी, जेएनएसी, जुगसलाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के झूलते तारों, लकड़ी के खंभों के सहारे गुजर रहे तारों एवं जर्जर खंभों और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, बागबेड़ा और घोड़ाबांधा जलापूर्ति योजनाओं को लागू करने, जुगसलाई सफीगंज में पेयजल की व्यवस्था और एमई स्कूल के पास जर्जर पानी की टंकी को हटाने की मांग की गई.

मानगो और मोहरदा जलापूर्ति योजनाओं की तकनीकी समस्याओं को दूर कर स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. ज्ञापन में वृद्ध, विधवा और विकलांग पेंशन की रुकी हुई किस्तों को जल्द से जल्द लाभुकों के खातों में हस्तांतरित करने की मांग की गई. साथ ही, राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ की जा रही मनमानी पर अंकुश लगाने और उचित मापदंड के अनुसार राशन उपलब्ध कराने, सड़क मरम्मत के बाद खुले छोड़ दिए गए गड्ढों को दुर्घटना का कारण बताते हुए इन पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई. टाटा रायसन, टाटा ब्लूस्कोप, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टिमकेन, टिनप्लेट जैसी कंपनियों के बाहर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और परसुडीह रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता पर ध्यान आकृष्ट कराया गया. इसके अलावा, ऑनलाइन जमीन रजिस्ट्रेशन और दाखिल-खारिज में अवैध वसूली और तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया.

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर के नागरिक आज विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, जो उनके दैनिक जीवन को प्रतिदिन प्रभावित कर रही हैं. चाहे वह नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार हो, पेयजल की कमी, बिजली की जर्जर व्यवस्था, या सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दे हो. हमने विभिन्न मंडल अध्यक्षों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं को संकलित कर जिला प्रशासन का ध्यान उन सभी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया है. कहा कि भाजपा की मांग है कि इन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिल सके. कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने से कभी पीछे नही हटेगी। प्रशासन से अपेक्षा है कि वे इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करेगी. अगर समस्याओं का उचित समाधान नही होता है तो जनता का साथ लेकर भाजपा सड़क पर उतरेगी और बड़े आंदोलन को बाध्य होगी.

इस अवसर पर डॉ जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, संजय तिवारी, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, बबलू गोप, पवन सिंह, सूरज सिंह, विकास शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर