Breaking News
Jamshedpur : राहरगोड़ा में मैक्स’स बॉयस क्लब की भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ Jamshedpur : बारीडीह मार्केट में आर्ट वर्ल्ड स्टूडियो का भव्य शुभारंभ, फोटोग्राफी और कला को मिलेगी नई पहचान Ganesh Puja : सोनारी श्री गणेश पूजा पंडाल में बबन राय एवं अमित श्रीवास्तव ने की आराधना Jamui Sadar Hospital: जमुई सदर अस्पताल में ऑपरेशन के बीच गुल हुई बिजली, टॉर्च-मोबाइल की रोशनी में करनी पड़ी सर्जरी Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनन पर झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा टास्क फोर्स सेल, चेकनाकों से होगी खनिज लदे वाहनों की निगरानी Maoist Surrender : ‘बीमार है असीम, मौत मंजूर लेकिन सरेंडर नहीं’- सचिन मार्डी के खुलासे से माओवादी संगठन की अंदरूनी तस्वीर आई सामने
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bjp New National President : भाजपा में नितिन युग की शुरूआत, नवीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- पहले राष्ट्र, फिर पार्टी व बाद में खुद

SHARE:

फतेह लाइव, डेस्क.

बिहार के पटना के बांकीपुर के भाजपा विधायक नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय में नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी. पीएम ने कहा कि पार्टी में नितिन नबीन उनके बॉस हैं और वे खुद एक कार्यकर्ता हैं.

भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के औपचारिक ऐलान का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र और भाजपा की परंपरा के तहत आज से नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं. मैं पीएम जरूर हूं, लेकिन पार्टी के अनुशासन और व्यवस्था में वह मेरे अध्यक्ष हैं और मैं उनका एक समर्पित कार्यकर्ता. नितिन नबीन का चयन भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित कर गया है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं और खास बात यह है कि वे इस पद को संभालने वाले अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं. संगठन में उनकी ऊर्जा और कार्य की बेहतरी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.इसके साथ ही, नितिन नबीन बिहार से निकलकर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के इस सर्वोच्च पद पर बैठने वाले पहले बिहारी नेता बन गए हैं.

उनके इस सफर ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा में एक जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर शीर्ष तक पहुंच सकता है.बतौर अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है.भाजपा के कार्यकर्ता कुछ नारों को जनसंघ के समय से गढ़ते थे- राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेगा. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वह समय देखा, जब अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ. जम्मू-कश्मीर की जनता ने धारा 370 से मुक्ति का दौर देखा. जब हम श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा लहराते हुए देखते हैं, तो गर्व की अनुभूति होती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर