WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bjp State President : झामुमो बन गयी है मियां-बीवी की पार्टी, बैनर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन हो गए गायब, पत्नी कल्पना सोरेन की ही लग रही अब तस्वीर : मरांडी

SHARE:

कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाग लेने जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रेस-वार्ता को किया संबोधित, कहा- 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहनगरी जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, ऐतिहासिक सफलता की तैयारी में जुटी भाजपा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिस्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाग लेने लौहनगरी जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी कार्ययोजना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर में प्रस्तावित जनसभा की विस्तृत जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सरकारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे, भाजपा की ओर से आयोजित विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की सफलता के लिए पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है। कहा कि क्षेत्रफल के नजरिये से बिस्टुपुर के गोपाल मैदान में ही सभा की तैयारी की जा रही है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड को लूट, भ्रष्टाचार और दलाल-बिचौलियावाद से सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही बचा सकती है

उन्होंने बताया कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 और 9 सितंबर को कोल्हान सहित पूरे प्रदेश में प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बूथों की बैठकें होगी। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर जाएंगे और बूथ समिति के साथ बैठक कर वहां मतदाता सूची और बूथ समिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। किसी का नाम तो नहीं कटा है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Police : टेल्को महानंद बस्ती में ऑटो चालक कार्तिक गोप से बदला लेने के लिए रखी पिस्तौल, छिनाझपटी में चल गई गोली, घायल सोनू और साथी को भेजा गया जेल

चंपाई सोरेन के भाजपा में आने पर कहा- जिन लोगों ने संघर्ष कर झारखंड बनाया था, उसे सीएम हेमंत सोरेन ने किया अपमानित, साथ आने से मिलेगी पार्टी को मिलेगी मजबूती

अगर नाम कटा है तो इसे जुड़वाना है। अगर किसी का नाम गलत तरीके से जुड़ा है तो यह नाम हटवाना है। कोई नए मतदाता हो हैं तो उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना, मतदाता सूची में अगर कोई गड़बड़ी है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन और पार्टी के वरीय पदाधिकारियों तक दी जाएगी। इसके अलावे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा के झारखंड के सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि झारखंड में चार प्रमंडल हैं।

भाजपा ने संगठनात्मक लिहाज से प्रदेश को छह प्रमंडल में बांटा है। सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जानी है। इस यात्रा के माध्यम से हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, नाकामियों और विफलताओं को जनता के समक्ष रखा जाएगा और प्रदेश में सशक्त भाजपा सरकार बनाने की अपील की जाएगी।

भाजपा-जेडीयू गठबंधन पर बोले बाबूलाल मरांडी- झारखंड में अभी आजसू है सहयोगी पार्टी, केंद्र में जेडीयू गठबंधन में है, राज्य के लिए केंद्रीय नेतृत्व करेगा निर्णय

चंपाई सोरेन के भाजपा में आने पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से झारखंड आंदोलनकारी और झामुमो को अपना पूरा जीवन देने वाले नेता जब पार्टी की कार्यशैली और सीएम हेमंत सोरेन की लूटनीति से तंग आकर भाजपा में आ रहे हैं। तो इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में उनके संघर्ष के साथी रहे चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम जैसे पुराने लोग पार्टी छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने बहुत उम्मीद के साथ झारखंड अलग राज्य बनाया था। जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तो इन्हें उम्मीद थी कि वे झारखंड का भला करेंगे। लेकिन जिस प्रकार से सीएम हेमंत सोरेन राज्य के बिचौलिया, माफिया और भ्रष्टाचारियों के हाथ की कठपुतली बन गए तो ऐसे में उनका मानना था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो झारखंड को बर्बाद होने से कोई नही बचा सकता है। ऐसी स्थिति में एकमात्र पार्टी भाजपा ही विकल्प बचती है जो झारखंड को आदिवासी स्वाभिमान के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा सकती है। झामुमो पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैनर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर नहीं लगाई जा रही है।

बैनर में इन दिनों हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ही रहती हैं। एक बड़े आदिवासी नेता को बार-बार अपमानित करने और पार्टी को मियां-बीवी की पार्टी बना देने वाले हेमंत सोरेन अब सन्यास लेने के करीब पहुंच गए हैं। क्योंकि जमशेदपुर की इसी धरती से गत विधानसभा चुनाव से पूर्व शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्होंने साल में 5 लाख नौकरी अथवा राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा सार्वजनिक मंच से की थी।

इसके अलावे विधानसभा में उन्होंने युवाओं को नौकरी नही देने पर 5 हजार और 7 हजार बेरोजगारी भत्ता, ढाई हजार रुपये पेंशन, नवविवाहित महिलाओं को सोने का सिक्का, 10 लाख लोगों को ग्रीन कार्ड से 5 किलो राशन, 25 रुपये लीटर पेट्रोल, गरीब परिवार को सालाना 72 हजार रुपये, 2 हजार प्रतिमाह चूल्हा खर्च देने समेत मुख्यमंत्री आवास योजना में तीन लाख रुपये देने का बड़ा वादा किया था। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद एक भी वादे को पूरा ना कर झारखंड की जनता को धोखा देने का काम किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आने वाले समय में और भी लोग पार्टी में शामिल होंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा किन पार्टियों के साथ चुनाव लड़ेगी इस सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी राज्य में भाजपा के साथ आजसू सहयोगी दल है। इसके अलावा और कौन पार्टी भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। जेडीयू के बारे में पूछे जाने पर श्री मरांडी ने कहा कि जदयू केंद्र में भाजपा के साथ है। यहां वह चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका निर्णय केंद्रीय स्तर पर ही होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार कोल्हान की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी और प्रदेश में विकासोन्मुखी भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो समेत कई वरीय नेतागण हुए शामिल।

1 साल में 5 लाख नौकरी ना देने पर सन्यास की घोषणा करने वाले हेमंत सोरेन का राजनीति से सन्यास लेने का वक्त करीब

इससे पहले, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिष्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में पार्टी के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जमशेदपुर आगमन और उनकी सभा की सफलता और भव्यता के निमित्त आवश्यक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गयी। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। हमारा यह सौभाग्य है की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में यह दिन रविवार होने के कारण अधिक से अधिक संख्या में आम नागरिकों की भागीदारी हो इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम की सफलता के निमित्त रूपरेखा बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसभा में कोल्हान के सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की भागीदारी से सभा ऐतिहासिक रूप में सफल हो, इसके लिए हम सभी को चिंता करनी है। वहीं, उन्होंने बूथों की बैठक एवं परिवर्तन संकल्प यात्रा पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर लोकसभा की क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश मंत्री मनोज महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सरायकेला-खरसावां अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पुर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव, पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडेय समेत कोल्हान के सभी प्रमुख कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur Police : टेल्को महानंद बस्ती में ऑटो चालक कार्तिक गोप से बदला लेने के लिए रखी पिस्तौल, छिनाझपटी में चल गई गोली, घायल सोनू और साथी को भेजा गया जेल

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर