WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाएगी भाजपा

SHARE:

अभियान की सफलता पर भाजपा महानगर की कार्यशाला हुई सम्पन्न

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर भाजपा महानगर के तत्वावधान में बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व केआह्वान पर मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चलाये जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई. इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो भी मौजूद रहे. कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं नमन कर किया गया. कार्यशाला में वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने 9-21 जून तक चलाये जाने वाले संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने अभियान के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि अभियान के तहत 11 जून को प्रेस वार्ता के बाद प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट, 12 से 14 जून तक विकसित भारत संकल्प सभा, 15 से 17 जून तक शक्ति केन्द्र- मोहल्ला/ पंचायत चौपाल, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून को पूज्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई डॉ मुखर्जी जी की जन्म जयंती कार्यक्रम, 25 जून को संविधान हत्या दिवस (आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष) पर कार्यक्रम तय हुए है. सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता और समर्पित भाव से लगकर अभियान को सफल बनाना है. उन्होंने कहा कि लोक कल्याण और गरीब कल्याण के मुद्दों पर बीते 11 साल में जो काम हुए हैं. यह अभियान उन सभी कामों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए है.

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने पिछले 11 वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है. उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से देश आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार एक संकल्प के साथ सत्ता में आई थी, जो 2025 तक आते-आते कई मायनों में सिद्ध होती नजर आ रही है. इसीलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सरकार के 11वीं वर्षगांठ को संकल्प से सिद्धि के थीम पर मनाने का फैसला किया है. ऑपरेशन सिंदूर और भारत के चौथी बड़ी अर्थव्यस्था बनने में इस सिद्धि को मजबूती से देखा जा सकता है.

कार्यशाला में स्वागत संबोधन करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर में 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिला एवं मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता घर घर तक लोगों के बीच जाएगें. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से हमारा देश कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर और समृद्ध बन रहा है.

कार्यशाला में विषय प्रवेश अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी ने किया. कार्यशाला को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय ने भी संबोधित किया. कार्यशाला में मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अभियान के जिला सह संयोजक शशि सिंह ने किया.

इस अवसर पर अभियान के सह संयोजक रमेश हांसदा, आलोक वाजपेयी, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, मिली दास, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, किशोर ओझा, प्रदीप मुखर्जी, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, बबलू गोप, युवराज सिंह, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, हन्नु जैन, रविन्द्र सिसोदिया, अशोक सामंत, रामप्रसाद जायसवाल, अमिश अग्रवाल, मनोज सिंह, आशुतोष सिंह समेत अभियान के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर