Jamshedpur : को-ऑपरेटिव कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी, शिफ्टों में दिन और रात बांटी गई है कार्यकर्ताओं को मंडलवार जिम्मेदारी

SHARE:

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने लिया निगरानी कैम्प का जायजा, बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे कार्यकर्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को सम्पन्न हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी पूर्वी विधानसभा की ओर से ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा के वरीय नेताओं के साथ कार्यकर्ता दिनभर एवं रात के ठंड में प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट में बैठकर स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे हैं। स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को इजाजत नहीं है। जिला प्रशासन ने स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन्ही कैमरों की स्क्रीन को मैदान के समीप लॉ कॉलेज भवन में लगाया गया है। इसी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता पूर्वी विधानसभा में प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को प्राप्त मतों को सुरक्षित रखने के लिए ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, इसके लिए भाजपा ने पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दिन जिम्मेदारी प्रदान की है। जहां कॉलेज ग्राउंड में बने टेंट में कार्यकर्ता दिन और रात ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की बड़ी जीत के साथ जमशेदपुर महानगर के चारों सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। निगरानी कैम्प में भाजपा कार्यकर्ता हंसी-मजाक के साथ भविष्य की चुनावी योजनाओं पर भी चर्चा कर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इधर रविवार को, को-ऑपरेटिव कॉलेज में बने टेंट में बिरसानगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुबह से शाम तक और बारीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं ने शाम से सुबह तक स्ट्रांग रूम की निगरानी की। इस दौरान बिरसनागर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप एवं बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल के नेतृत्व में मंडल के तमाम बड़े नेता एवं कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी में मुस्तैद रहे। वहीं, बीते शनिवार को पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने चुनाव अभिकर्ता अमरजीत सिंह राजा के साथ स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इस दौरान पूर्णिमा साहू ने टेंट में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने टेल्को और सीतारामडेरा मंडल के कार्यकर्ताओं से भी कई राजनीतिक चर्चा की।

इस दौरान चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, राजन सिंह, संजीव सिन्हा, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, सुशांत पांडा, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, जितेंद्र राय, बिनोद सिंह, अचिंतम गुप्ता, शैलेश गुप्ता, पोरेश मुखी, अरुण मिश्रा, रंजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।

पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों को दी गयी जिम्मेदारी:

18 नवंबर – साकची पूर्वी एवं गोलमुरी मंडल
19 नवंबर- बर्मामाइंस, सीतारामडेरा एवं साकची पूर्वी
20 नवंबर- टेल्को, बारीडीह मंडल एवं युवा मोर्चा
21 नवंबर- बर्मामाइंस, गोलमुरी मंडल एवं ओबीसी मोर्चा
22 नवंबर- भाजयुमो, महिला मोर्चा एवं बिरसानगर

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें