Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Bokaro : लाखों खर्च के बाद भी खस्ताहाल श्रमिक आवासों की दुर्दशा से चिंता बढ़ी

SHARE:

  • सीसीएल की लाखों की लागत के बावजूद गायत्री कॉलोनी में श्रमिक आवासों का उचित रखरखाव न होने से हालात बदतर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कोल इंडिया लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा श्रमिक आवासों के रखरखाव में हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद बोकारो जिले के कथारा क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी की दुर्दशा अभी भी जस की तस है. असैनिक विभाग की ओर से किए गए लाखों रुपए के निवेश के बावजूद आवासों की स्थिति बेहद खराब है. यहां सीएससी का कार्य जारी है, लेकिन उचित मरम्मत न होने से आवासों में सीवर और छज्जों का गिरना आम बात हो गई है, जो किसी भी समय जानलेवा हादसे का कारण बन सकता है. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष व बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने इस बात पर चिंता जताई.

इसे भी पढ़ें : Mumbai : पुष्पक एक्सप्रेस में भीड़ से हादसा, 5 यात्री ट्रेन से गिरकर घायल, मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय असैनिक विभाग को बार-बार समस्या से अवगत कराया गया, परन्तु सुधार नहीं हुआ. उन्होंने हाल ही में क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय कुमार से मुलाकात कर पूरी स्थिति का ब्यौरा दिया है. कॉलोनी में रहने वाले मजदूर मोहम्मद इस्लाम सिराजुल समेत दर्जनों अन्य लोग बारिश के मौसम में पानी के रिसाव से परेशान हैं और मजबूरन प्लास्टिक से आवासों को ढकना पड़ता है. कई आवासों के दरवाजे और खिड़कियों के पास छज्जे टूट चुके हैं, जिससे पानी सीधे अंदर आता है और निर्माण को और अधिक जर्जर कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : Bodam : बोड़ाम थाना क्षेत्र में महिला ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कॉलोनी का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया और उच्च अधिकारियों को शीघ्र कदम उठाने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लापरवाही जारी रही और कोई हादसा हुआ तो प्रबंधन जिम्मेदार होगा. साथ ही यूनियन के सीसीएल संगठन सचिव वेदव्यास चौबे भी निरीक्षण में मौजूद थे. जल्द ही महाप्रबंधक भी कॉलोनी का दौरा कर मामले की गंभीरता से अवगत होंगे. श्रमिकों की बेसहारा हालत को सुधारना अब प्रबंधन की प्राथमिकता बननी चाहिए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर