Breaking News
Major achievement for Jharkhand Police : मंगलवार को पुलिस के सामने सरेंडर करेंगे माओवादी, चाईबासा में होगा संयुक्त आत्मसमर्पण कार्यक्रम Saraikela Police Big Succes : माओवादियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन – जंगल से 5 राइफल, पिस्टल, 309 गोलियां और आईईडी बरामद Jamshedpur Murder Case Update : अफताब आलम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग हिरासत में; निशानदेही पर देशी पिस्टल बरामद Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान

Bokaro : प्रतिदिन अंचल में सुनी जाएंगी आम लोगों की समस्याएं – कसमार सीओ प्रवीण कुमार

SHARE:

  • अंचल कार्यालय में रोजाना अपराह्न एक बजे से दो बजे तक होगी जनता की सुनवाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर

कसमार अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि अब अंचल में आम जनों की समस्याओं को प्रतिदिन सुना जाएगा. उन्होंने कहा कि जमीन के म्यूटेशन, मापी, पारिवारिक बंटवारे और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए लोग बार-बार अंचल कार्यालय आते हैं, लेकिन सही समय पर अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाती थी, जिससे परेशानी होती थी. बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार अब प्रत्येक मंगलवार के अतिरिक्त रोजाना अपराह्न 01:00 से 02:00 बजे तक आम जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बागुनहातू में टाटा स्टील यूआईएसएल ने शुरू की बिजली आपूर्ति, 3000 से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रवीण कुमार ने यह भी कहा कि इस संबंध में सूचना अंचल कार्यालय के सामने सूचना पट्ट पर और परिसर में होर्डिंग के माध्यम से जनता को दी जाएगी ताकि सभी लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें. इससे लोगों को सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान सरलता से मिलने में मदद मिलेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर