Breaking : सावन के चौथे सोमवार पर बड़ा हादसा, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौ*त, कई लोग घायल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज सावन का चौथा सोमवार है और बिहार के जहानाबाद-मखदुमपुर के सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मचने की खबर है. इस भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. मृतकों में पांच महिलाएं और दो पुरुष हैं. सावन के सोमवार की वजह से भारी संख्या में पूजा के लिए श्रद्धालु जुटे थे. मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पारडीह शिव शक्ति सेवा समिति की कलश यात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस का कहना है कि सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर भगवान शिव को जलाभिषेक चढ़ाने के लिए मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच गई. कतार में खड़े भक्तों की धक्का-मुक्की से रेलिंग टूट गई और ये हादसा हो गया. भगदड़ की सूचना मिलने के तुरंत बाद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें