Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य

SHARE:

गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले में 10 सितंबर को दर्ज हुई थी फिर

पूछताछ के बाद देवघर पहुंची गुजरात पुलिस

फतेह लाइव, रिपाेर्टर। 

Gambhir Car Associate Motion Ads

देवघर में एक ऐसी पुलिस कार्रवाई हुई है, जिसने गुजरात के गांधीनगर से जुड़े एक संवेदनशील मामले की जांच को नया मोड़ दे दिया है। गांधीनगर सचिवालय और दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित BRICS सम्मेलन को लेकर धमकी दिए जाने के मामले में गुजरात पुलिस की टीम देवघर पहुंची। टीम ने नगर थाना क्षेत्र से एक युवक को हिरासत में लिया है।

फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस और देवघर पुलिस के अधिकारी जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने से बच रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए युवक का धमकी प्रकरण से वास्तव में क्या संबंध है।

ई-मेल से मिली धमकी, गांधीनगर में दर्ज हुई FIR

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, BRICS सम्मेलन और गांधीनगर स्थित सचिवालय को लेकर धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुजरात के गांधीनगर थाने में 10 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान गुजरात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर जांच टीम देवघर पहुंची और नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।

पूछताछ में मिले सुरागों ने देवघर तक पहुंचाया

गुजरात पुलिस अब ई-मेल से जुड़े तकनीकी इनपुट और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों को जोड़ने में जुटी है। देवघर से हिरासत में लिए गए युवक से भी इसी दिशा में सवाल किए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि युवक ने धमकी भेजने में किसी तरह की भूमिका निभाई है या वह किसी अन्य कड़ी के रूप में सामने आया है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से उसकी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देवघर पुलिस ने साधी चुप्पी

मामला गुजरात के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। कार्रवाई के दौरान गुजरात पुलिस की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सक्रिय रही। हालांकि, जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस अधिकारी फिलहाल किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी साझा करने से परहेज कर रहे हैं।

जांच पूरी होने के बाद खुलेगा पूरा राज

फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस ई-मेल, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ से सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।
देवघर में हुई इस कार्रवाई से साफ है कि धमकी मामले की जांच का दायरा गुजरात से आगे बढ़ चुका है। हालांकि, संदिग्ध युवक की वास्तविक भूमिका क्या है और धमकी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर