Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

BSF jawan mistreated : टाटानगर स्टेशन पर बीएसएफ जवान से जमकर मारपीट, पत्नी से भी बदसलूकी आरपीएफ महिला कर्मी पर लगा आरोप, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ के एक जवान के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. बीएसएफ के जवान आलोक रंजन ने टाटानगर रेल सुरक्षा बल की एक महिला पुलिसकर्मी और अन्य जवानों पर मारपीट करने तथा उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई.

बीएसएफ जवान आलोक रंजन के अनुसार वे बुधवार को टाटा–कटिहार ट्रेन से सुबह करीब आठ बजे जमशेदपुर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी आनंदिता बारिक उनके लगेज बैग को लात मारने लगी. जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मी भड़क गईं और उनके साथ बदसलूकी करने लगीं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आलोक रंजन का आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और उनकी पत्नी को भी धक्का देकर गिरा दिया गया. जवान ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें लगभग सात घंटे तक हाजत में बंद रखा गया. इस घटना से वे और उनका परिवार काफी आहत हैं. वहीं जवान की पत्नी अर्पणा ने भी आरपीएफ कर्मियों पर दुर्व्यवहार और धक्का देने का आरोप लगाया है.

दूसरी ओर आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मी आनंदिता बारिक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह ड्यूटी पर तैनात थीं. उनके अनुसार संबंधित व्यक्ति ने ही उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ी. फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों के बयान सामने आए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की जा रही है. इस घटना से फोर्स की कार्यशैली पर दाग लगा है. यह घटना रेलवे ट्रैक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर सामान लेकर जाने को बढ़ी थी.

घायल बीएसएफ जवान
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर