Breaking News
Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश Jamshedpur : बागबेड़ा में भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा के आवास पर खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने पहुंचीं पूर्व विधायक मेनका सरदार Jamshedpur : 27 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहीं रेणु देवी, कठिनाइयां भी नहीं डिगा सकीं श्रद्धा Jamshedpur : गुरु नानक प्रकाश पर्व नगर कीर्तन में अनुशासन और सेवा की कमान संभालेंगे नौजवान, गुरु महाराज की तस्वीर वाले बैनर नहीं लगाने की अपील Jamshedpur : खालसे की धर्म माता “साहेब कौर” को सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने किया याद
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Deoghar : उपायुक्त ने 350 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का किया वितरण

SHARE:

बच्चों को उन्नति का पहिया के माध्यम से प्रगति की ओर ले जाने का किया जा रहा है प्रयास : उपायुक्त विशाल सागर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देवघर के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीयकृत बिहारी लाल सर्राफ+2 विद्यालय, रिखिया में साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं वर्ग में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ीं जाति के छात्र, छात्राओं को ‘उन्नति का पहिया’ निःशुल्क साईकिल वितरण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उन्नति का पहिया के माध्यम से प्रगति की ओर आप सभी निरंतर बढ़ते रहें। साथ हीं अपने स्वास्थ्य और पढ़ाई पर ध्यान देते हुए इंटरनेट व मोबाईल फोन से दूरी बनाये रखें।

Gambhir Car Associate Motion Ads

यह भी पढ़े : पोटका के गांव टांगराईन मे स्नान घाट निर्माण हेतु भूमि पूजन

उपायुक्त ने स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से से बातचीत कर षिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान व खेल-कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिया मंत्र

आगे उन्होंने कहा कि “उन्नति का पहिया” निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ मिलने से छात्र एवं छात्राओ को स्कूल आने जाने में मदद मिलेगी और आप सभी आसानी से स्कूल आ जा सकेंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही है। इसका अवश्य लाभ लें एवं खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में जिला का नाम रोशन करें।

इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने राजकीयकृत बिहारी लाल सर्राफ+2 विद्यालय, रिखिया के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना एंव 09वी क्लास की छात्राओं से सवालों को पूछा, जिसका बच्चों ने सही-सही जवाब दिया। आगे उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर भी अच्छे तरह से भूगोल व अन्य विषयों को बारिकीओं से समझाया। आगे विद्यालय निरीक्षण के क्रम उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें दी जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

साथ हीं उपायुक्त ने छात्राओं की पढ़ाई व मध्यान भोजन संबंधी जानकारी लेते हुए आधुनिक शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी लेते हुुए स्कूल प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्कूल में किसी भी स्थिति में बदइंतजामी न हो और विद्यालय का माहौल बेहतर बना रहे, इस पर विशेष ध्यान दे। आगे कार्यक्रम के दौरान मोहनपुर प्रखण्ड के पांच स्कूलों के 179 छात्र एवं 171 छात्राओं के बीच कुल 350 साइकिल का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त नविन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दूबे, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मोहनपुर, स्कूल के प्रचार्य, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मी आदि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर