Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur: बागबेड़ा में मंदिर के पास बह रहा था गंदा पानी, लोगों की पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों ने करायी सफाई

SHARE:

Jamshedpur.

बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 2 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान के पास नाली का गंदा पानी बहकर मंदिर तक पहुंच रहा था. एक सप्ताह से परेशान लोगों ने अपनी समस्या को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के पास रखा. इसके बाद समस्या का समाधान भी समय रहते कर दिया गया. अब वहां के लोगों की समस्या का समाधान हो गया है.

स्थानीय लोगों ने भी की मदद
नाली की सफाई भले ही मजदूरों से करायी गयी, लेकिन इसमें स्थानीय लोगों ने भी अपनी तरफ से आर्थिक मदद की. इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मजदूरों की व्यवस्था करवाकर अपनी मौजूदगी में नाली की सफाई करायी. नाली की सफाई और कचरे का उठाव होने के बाद अब लोगों की समस्या का समाधान हो गया है. इसके पहले तक मंदिर में पूजा करने आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी. सड़क से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इनकी देख-रेख में हुई सफाई
बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप-मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी भोला झा, ऋषि मिश्रा के अलावा आस-पड़ोस के लोग भी मौजूद थे. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा की पंचायत के अन्य क्षेत्रों में भी नाली जाम एवं नाली के पानी सड़क पर बहाव होने पर स्थानीय लोगों के सहयोग से जनहित से संबंधित समस्या का समाधान करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर