Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sindri : सीपीआई(एम) की बैठक में सिंदरी आवास समस्या पर चर्चा, 18 फरवरी को महाधरना का आह्वान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

15 फरवरी को सीपीआई(एम) सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी की विस्तारित बैठक रांगामाटी में आयोजित की गई. इस बैठक में सिंदरी में आवास की समस्या को लेकर एफसीआई प्रबंधन की तुगलकी फरमान के खिलाफ आगामी 18 फरवरी को एक दिवसीय महाधरना का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि एफसीआई, जो केंद्र सरकार के अधीन है, सिंदरी के आवासों को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश रच रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि एफसीआई सिंदरी के आवासों को जर्जर स्थिति में रखकर, उनका किराया व्यावसायिक दरों पर बढ़ा दिया गया है, जो न केवल अवैध है बल्कि अनुचित भी है. उन्होंने कहा कि 2002 से किराया लेने का कोई औचित्य नहीं है और लीज अवधि को कम से कम 33 वर्ष तक बढ़ाने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पदाधिकारियों ने प्रत्येक प्रखंड में आंगनबाड़ी, पीडीएस, स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल का किया निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads

बैठक की अध्यक्षता बलियापुर शाखा सचिव समीरन विद ने की, जबकि संचालन लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर ने किया. बैठक में अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी और एफसीआई की आवास नीति के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया. इस बैठक में सिंदरी शाखा के विभिन्न सचिवों समेत महिला समिति की अध्यक्ष रानी मिश्रा और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. सभी ने एकजुट होकर आगामी महाधरना को सफल बनाने का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि अगर एफसीआई प्रबंधन अपनी आवास नीति में सुधार नहीं करता है तो सिंदरीवासी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर